फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pradhan molested the teenager

Deoria News: आधार कार्ड के बहाने घर में घुसा प्रधान, किशोरी से छेड़खानी

Wed, 06 Dec 2023 04:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Wed, 06 Dec 2023 04:47 PM IST
सार

आरोप है कि किशोरी जब आधार कार्ड लाने घर में घुसीं तो प्रधान भी पीछे से घर में घुस गया और किशोरी के साथ जोर-जबरदस्ती करते हुए छेड़खानी शुरू कर दी। किशोरी ने शोर मचाना चाहा तो आरोपी ने उसका मुंह दबाने का प्रयास किया। हालांकि किशोरी किसी तरह उसके चंगुल से भागकर बाहर निकली और घटना की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
Pradhan molested the teenager
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आधार कार्ड मांगने के बहाने एक प्रधान गांव के ही एक दलित परिवार के घर में घुस गया। घर में किशोरी को अकेला पाकर उससे छेड़खानी की। किशोरी ने जब शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला। मामले में किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी प्रधान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला ग्राम प्रधान दो दिन पूर्व रात्रि में गांव के एक दलित परिवार के घर आवास पास कराने के नाम पर आधार कार्ड मांगने गया। दरवाजे पर खड़े होकर उसने आधार कार्ड लाने के लिए आवाज लगाई। घर के बाहर निकल किशोरी ने बताया कि घर पर मम्मी-पापा नहीं है। फिर प्रधान ने बोला कोई बात नहीं, तुम्हीं आधार लाकर दें दो।
विज्ञापन


आरोप है कि किशोरी जब आधार कार्ड लाने घर में घुसीं तो प्रधान भी पीछे से घर में घुस गया और किशोरी के साथ जोर-जबरदस्ती करते हुए छेड़खानी शुरू कर दी। किशोरी ने शोर मचाना चाहा तो आरोपी ने उसका मुंह दबाने का प्रयास किया। हालांकि किशोरी किसी तरह उसके चंगुल से भागकर बाहर निकली और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस आरोपी प्रधान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार मामले में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को दबाने के लिए गांव में दो दिन चली पंचायत
पीड़ित परिवार के गरीब होने से उन्हें दबाने की हर संभव कोशिश की गई। दो दिनों तक लगातार गांव में चोरी-चुपके पंचायत चलती रही। इसकी भनक इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को लगी तो वह स्वयं मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए और पीड़िता से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद प्रधान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है। उधर, घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस सक्रिय नहीं हुई होती तो मामला सामने ही नहीं आ पाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed