{"_id":"5fbaa2358ebc3e9b8e6933be","slug":"pradhan-beaten-in-panchyat-deoria-news-gkp374124359","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में प्रधान को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत में प्रधान को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत में प्रधान को पीटा
रुद्रपुर (देवरिया)। पति-पत्नी में अनबन को लेकर बुलाई गई पंचायत में दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष की ओर से पंचायत में आए लोगों ने महदहा के प्रधान की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने विवाहिता के पति और प्रधान सहित तीन को हिरासत में ले लिया है।
एकौना थाना क्षेत्र के सरांव खुर्द गांव की एक युवती की शादी दो साल पहले बभवली गांव निवासी युवक से हुई। शादी के कुछ दिन बाद दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। संबंधों में दरार आने से लड़की के मायके वाले उसे साथ लेकर चले गए। इधर, दोनों पक्ष विवाह विच्छेदन को लेकर कई बार पंचायत कर चुका था। रविवार को दुग्धेश्वरनाथ मंदिर के धर्मशाला में लेन-देन की वापसी के मसले पर पंचायत बुलाई गई। पंचायत में दोनों पक्ष की ओर से लोग मौजूद थे। लड़के पक्ष की ओर से महदहा गांव के ग्राम प्रधान भी पहुंचे। पंचायत के दौरान लेन-देन के मामले को लेकर दोनों पक्ष उग्र हो गए। देखते ही देखते पंचायत में मारपीट शुरू हो गई।
इस दौरान कुछ लोगों ने ग्राम प्रधान को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रधान सहित तीन लोगों को हिरासत में ले ली। पुलिस ने विवाहिता के पति, उसके भाई और ग्राम प्रधान को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार मौर्य ने कहा कि विवाद में शामिल लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्हें शांति भंग करने के आरोप में चालान किया जाएगा।