फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pradhan, BDC by-election date announced

Deoria News: प्रधान, बीडीसी उपचुनाव की तिथि घोषित, नामांकन आज से

Thu, 18 Jul 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 18 Jul 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Pradhan, BDC by-election date announced
जिले में आठ प्रधान, पांच बीडीसी, 129 सदस्य के खाली हैं पद
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर तैनात किए गए ब्लाॅकवार आरओ, एआरओ

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पद के लिए उपचुनाव के लिए डीएम दिव्या मित्तल ने अधिसूचना जारी करते हुए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। ब्लाॅकवार, निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी की तैनाती की दी है। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। बृहस्पतिवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो जाएगी। नामांकन 22 जुलाई तक होगा। मतदान 6 अगस्त होगा।
जिले में रिक्त 142 पदों पर उपचुनाव होने हैं। इसमें विभिन्न विकास खंडों में ग्राम प्रधान के आठ, बीडीसी के पांच और ग्राम पंचायत सदस्य के 129 पद खाली हैं। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। नामांकन से लेकर मतगणना कार्य विकास खंड कार्यालय पर होगा।
विज्ञापन

विकास खंड सदर के परसिया मिश्र के प्रधान अशोक कुमार मिश्र, भटनी के देवघाट की प्रधान बिंदू देवी, बनकटा तिवारी के प्रधान सुभाष यादव, भलुअनी के बहोर धनौती के प्रधान रामकृपाल खटिक, लार के बरडीहा परशुराम के प्रधान शिवचन प्रसाद, सलेमपुर ब्लाॅक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोल्हुआ के प्रधान जनार्दन यादव की मौत के बाद से पद रिक्त है। जबकि भागलपुर ब्लाॅक के कहांव की प्रधान अमृता सिंह के त्यागपत्र देने और पथरदेवा ब्लाॅक क्षेत्र के महुअवा खुर्द की प्रधान प्रियंका खरवार के गलत जाति प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के कारण पद रिक्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवरिया सदर क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 की बीडीसी सावित्री देवी, भागलपुर क्षेत्र के वार्ड संख्या 4 के सदस्य प्रवीण कुमार व वार्ड संख्या 14 सतरांव की सदस्य सीता, लार ब्लाक क्षेत्र के वार्ड संख्या 32 से बीडीसी संदीप सिंह के निधन और सलेमपुर ब्लाॅक क्षेत्र के वार्ड संख्या 3 बैदौली के क्षेत्र पंचायत सदस्य हरेंद्र यादव के त्यागपत्र देने से पद खाली हो गया है। उपचुनाव में नामांकन 22 जुलाई तक होगा। 23 जुलाई को पर्चाें की जांच होगी। 24 को सुबह दस बजे से नाम वापसी होगी। इसी दिन प्रतीक चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 6 अगस्त को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। जबकि मतगणना 8 अगस्त को सुबह आठ से शुरू होगी।
...

वाराणसी से मंगाया गया बैलेट पेपर
प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वाराणसी के रामनगर स्थित राजकीय प्रेस से करीब 3 लाख 16,300 मतपत्र मंगाए गए हैं, जिसे सदर तहसील परिसर में डबल लॉक में सुरक्षित रखा गया है। विभिन्न पदों के लिए मतपत्र अलग-अलग रंग और विभिन्न चिह्न के होंगे। ग्राम प्रधान में लिए 69 हजार मतपत्र आए हैं, जिसका रंग हरा होगा। जबकि बीडीसी के लिए 20 हजार, रंग नीला, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 15 हजार मतपत्र सफेद रंग का होगा। वहीं जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 2 लाख 12300 मतपत्र मंगाए गए हैं, जिसका रंग गुलाबी होगा।
..
यह देनी होगी जमानत धनराशि
उपचुनाव में प्रधान व बीडीसी पद पर अनारक्षित प्रत्याशी को दो-दो हजार और आरक्षित श्रेणी के प्रत्याशी को एक-एक हजार रुपये देना होगा। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के अनारक्षित प्रत्याशी को 500 और आरक्षित प्रत्याशी को 250 रुपये देना होगा। नामांकन पत्रों के लिए प्रधान व बीडीसी पद पर अनारक्षित को तीन-तीन सौ, आरक्षित को 150-150 और ग्राम पंचायत सदस्य पद पर अनारक्षित प्रत्याशी को 150 व आरक्षित को 75 रुपये देना होगा।

..
कोट
जिले में प्रधान के आठ, बीडीसी के पांच व ग्राम पंचायत सदस्य के 129 पद रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए डीएम ने कार्यक्रम घोषित कर दिए हैं। विभिन्न पदों के लिए 3,16,300 मतपत्र मंगाए जा रहे हैं। ये मतपत्र आगे होने वाले उपचुनाव के लिए हैं। आरओ, एआरओ तैनात कर दिए गए हैं।

-अमरेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, पंचायत एवं नगरीय निकाय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed