फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Powerhouse lightning

बिजलीघर पर बिजली गिरी

Wed, 11 May 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Wed, 11 May 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Powerhouse lightning
खुखुन्दू इलाके में आंधी के चलते गिरा विद्युत पोल।
देवरिया में आकाशीय बिजली गिरने से पुरवा सब-स्टेशन 15 घंटे तक ठप रहा। ऐसे में लोगों को बुधवार सुबह के समय पानी के लिए तरसना पड़ा। बुधवार को दिन में गर्मी के चलते लोगाें की दिक्कतें बढ़ गई। दिन में 11 बजे आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद लोगों की राहत की सांस मिली। 
विज्ञापन


मंगलवार रात आठ बजे बजे तेज हवा के साथ बिजली कड़कने लगी। कुछ देर बाद आकाशीय बिजली सब-स्टेशन के पावर ट्रांसफार्मर पर गिर गई। इसके चलते ट्रांसफार्मर से जुड़े सभी ब्रेकर स्पार्क कर गए। साथ ही बिजली घर से जुड़े टाउन, रामपुर कारखाना समेत तीन फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। इन तीन फीडरों से जुड़े सोमनाथ मंदिर वार्ड, महुआबारी, सिंधी मिल कॉलोनी, इलाही टोला, देवरही टोला, रामगुलाम टोला, गायत्रीपुरम, भीखमपुर रोड आदि मोहल्ले में अंधेरा छा गया। रात में हवा और बारिश के चलते लोगाें को गर्मी से निजात तो मिली, लेकिन सुबह के समय टंकियों से पानी खत्म हो गया। इसके चलते हैंडपंप का इस्तेमाल करना पड़ा।
विज्ञापन


महिलाओं ने किसी तरह कामकाज निपटाया। बच्चों को स्कूल भेजने में मशक्कत करनी पड़ी। दिन बढ़ने के साथ  सूरज की तपिश बढ़ती गई। टीम सुबह से ही खराबी दूर करने में जुट गई। दिन में 11 बजे तक फाल्ट को ठीक किया जा सका। इसके बाद बिजली की आपूर्ति बहाल हो गई। बिजली बहाल होने से लोगों को राहत की सांस मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed