फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Power consumer upset from frequent faults

Deoria News: बार-बार फाॅल्ट से बिजली उपभोक्ता परेशान

Thu, 24 Jul 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 24 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Power consumer upset from frequent faults
गौरी बाजार। क्षेत्र एवं नगर में बार-बार फाॅल्ट से उपभोक्ता आजिज आ गए हैं। भीषण गर्मी में घंटों आपूर्ति बाधित होने से लोग हलकान हैं। वहीं ज्यादातर क्षेत्रों में लो वोल्टेज से रेंग रहे पंखे व जल रहे एलीमेंट उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ा रहे हैं। पहले से सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए बिजली फाल्ट होने से घंटों बाधित आपूर्ति ने उनकी मुसीबत को और बढ़ा दी है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात फाॅल्ट के कारण नगर क्षेत्र में घंटों आपूर्ति बाधित रही। देर रात फाॅल्ट दुरुस्त हुआ तो लोगों को राहत मिली। बुधवार की सुबह पुन: फाॅल्ट के कारण माहीगंज से ही आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर दो बजे तक बाधित रही। कमोवेश प्रतिदिन फाॅल्ट होने, ट्रांसफाॅर्मर जलने से पूरे क्षेत्र के उपभोक्ता हलकान हैं। भीषण गर्मी व तेज धूप से लोगों की हालत खराब है। भटौली बुजुरुग, मठिया तिवारी, चिल्लौना, हरपुर रैश्री आदि गांवों में जो भी आपूर्ति मिल रही है, लो-वोल्टेज के कारण उसका लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा है। गौरी बाजार नगर के चेयरमैन प्रदीप मद्धेशिया ने बुधवार को बिजली निगम को पत्र लिखकर लो-वोल्टेज व बार-बार फाॅल्ट होने की शिकायत दर्ज कराई है। अवर अभियंता मोहम्मद सलमान खान ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण लोड बढ़ने से फाल्ट की समस्या उत्पन्न हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed