{"_id":"68aa0ee22ed8d4530d0031e5","slug":"postmortem-of-the-skeleton-found-in-the-bushes-near-yamuna-sadan-was-done-deoria-news-c-208-1-deo1010-161524-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जमुना सदन के पास झाड़ियों में मिले कंकाल का हुआ पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जमुना सदन के पास झाड़ियों में मिले कंकाल का हुआ पोस्टमार्टम
Sun, 24 Aug 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के जमुना सदन के पास खाली प्लाॅट की झाड़ियों से मिले नर कंकाल का पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराया।
कंकाल मिलने की घटना को एक सप्ताह होने को हैं, मगर अब तक न तो मृतक की पहचान हो सकी है और न ही किसी गुमशुदा के परिजन ने सामने आकर शव की शिनाख्त की। इस घटना ने पुलिस को उलझन में डाल दिया है। पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम सिंधी मिल कॉलोनी के कुछ बच्चे पतंग उड़ा रहे थे। पतंग टूटकर पास के प्लॉट में जा गिरी तो बच्चे झाड़ियों में जा पहुंचे। तभी उन्हें हड्डियां और खोपड़ी दिखाई दी। घबराकर उन्होंने शोर मचाया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके से बरामद बाल और एक टी-शर्ट को सुरक्षित कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
फॉरेंसिक टीम ने कंकाल के नमूने लेकर जांच के लिए सुरक्षित कर लिया। छह दिन तक शव की शिनाख्त नहीं होने पर शनिवार को नर कंकाल का पोस्टमार्टम कराया गया। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस का मानना है कि डीएनए जांच के जरिये शव की पहचान कराई जाएगी। हालांकि यह प्रक्रिया लंबी होगी।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि कंकाल किसी युवती का हो सकता है। स्थानीय लोग इस घटना को हत्या से जोड़कर देख रहे हैं।
सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि कंकाल का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस अपने स्तर से शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।