फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Post mortem confirmed the girl's death due to drowning

Deoria News: पोस्टमार्टम में युवती की डूबने से मौत की हुई पुष्टि

Wed, 24 Jul 2024 04:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Post mortem confirmed the girl's death due to drowning
-घर के बगल में पोखरे में मिला था शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के कोइल गढहा गांव निवासी एक युवती दो दिन गायब थी। उसका शव घर के बगल स्थित पोखरे में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत डूबने से होने की पुष्टि हुई है। युवती के मामा इस रिपोर्ट को गलत करार देते हुए उसे डुबोकर मारने का आरोप लगा रहे हैं। इधर पुलिस युवती के कथित प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस सौतेली मां से भी पूछताछ कर मामले के खुलासे में जुटी है।
कोइल गढहा गांव निवासी विनोद चौहान की पत्नी संगीता का दस वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। बेटियां छोटी-छोटी होने के चलते विनोद चौहान ने परिवार के दबाव में दूसरी शादी कर ली। उसकी दोनों बेटियां शहर के भुजौली कॉलोनी में मामा सुरेंद्र चौहान के यहां रहती थीं। एक वर्ष पूर्व विनोद विदेश जा रहा था, तो वह दोनों बेटियों को घर लाया और दूसरी पत्नी के जिम्मे छोड़कर चला गया। सोतेली मां का व्यवहार देख छोटी बेटी प्रीति मामा के घर चली आई। जबकि बड़ी बेटी प्रियंका वहीं रह गई।
विज्ञापन

रविवार को प्रियंका के मामा को उसका शव पोखरे में मिलने की सूचना मिली, तो प्रीति के साथ मौके पर पहुंचे। पहले दिन से वह भांजी को पोखरे में डुबोकर मारने की बात कह रहे थे थे। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने की बात सामने आने पर उन्होंने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि ऐसी क्या वजह थी कि भांजी को तालाब में कूदना पड़ा। उसकी सौतेली मां उसके आचरण पर उंगली उठा रही थी। मामा ने कहा कि उस घर में अन्य चार से पांच युवतियां हैं। किसी का भी आचरण खराब होने की शिकायतें उन्हें कही से नहीं मिली है। सौतेली मां पुलिस को बरगला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की बात सामने आई है। प्रेमी व सौतेली मां से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed