{"_id":"64627e1e337a9ea1980d1fe4","slug":"police-worried-about-the-information-of-robbery-deoria-news-c-7-1-168287-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लूट की सूचना से परेशान रही पुलिस, आधी रात में मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लूट की सूचना से परेशान रही पुलिस, आधी रात में मारा छापा
Tue, 16 May 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 16 May 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी। लार पुलिस लूट की सूचना पर रविवार देर रात तक परेशान रही। जांच में लूट की जगह मारपीट का मामला निकला। पुलिस लूट की सूचना देने वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
रविवार शाम करीब आठ बजे लार रोड रेलवे लाइन किनारे रेलवे में काम करा रहे कुछ लोगों से उसरहा निवासी लड़कों से किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इस मामले में रेलवे से जुड़े एक ठेकेदार के मुंशी की बाइक तोड़ दी गई। इस मामले में पुलिस को किसी ने सूचना दे दी कि मुंशी के साथ लूट हो गई है। सूचना मिलते ही दल बल के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा गांव में छापा मारना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद सच्चाई पता चली तो सूचना देने वाले को हिरासत में ले लिया गया। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि लूट की सूचना गलत थी। मारपीट हुई थी, जिसमें एक कि बाइक टूट गई थी। सोमवार को दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर लिया।