फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police was shocked at the information of putting Pakistan's flag on the house

Deoria News: मकान पर पाकिस्तान का झंडा लगाने की सूचना पर हलकान रही पुलिस

Sat, 05 Aug 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 05 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Police was shocked at the information of putting Pakistan's flag on the house
लार के एक मकान पर लगा मजहबी झंडा
सलेमपुर। लार कस्बा के एक मकान पर पाकिस्तान का झंडा लगाने की सूचना पर पुलिस हलकान रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि झंडा मजहबी था। पुलिस ने झंडे को उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

लार नगर पंचायत के ग्यागिर वार्ड स्थित एक मकान पर घर वाले एक मजहबी झंडा लगा रखा था। इसकी सूचना एक समाजसेवी ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी झंडा होने की बात बता कर वायरल कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर के बाद पुलिस आननफानन मौके पर पहुंच गई। इधर ज्योंही खबर की जानकारी मकान मालिक को हुई तो उसने झंडा उतार कर रख दिया। मौके पर पहुंची पुलिस झंडे को अपने कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार जो झंडा मिला है वह पाकिस्तान का नहीं है। घर पर मौजूद एक रिटायर्ड दरोगा ने बताया कि मोहर्रम के अवसर पर बाहर से लड़का आया था, जो मजहबी झंडा छत पर लगा रखा था। जिसकी जानकारी हमें नहीं थी। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी, झंडा मजहबी था पाकिस्तानी नहीं था। सोशल मीडिया पर गलत सूचना वायरल की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed