{"_id":"66942c900c0f14e3e10de904","slug":"police-waiting-for-bisra-report-police-investigating-medical-report-deoria-news-c-208-1-deo1004-130304-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुलिस को बिसरा रिपोर्ट का इंतजार, मेडिकल रिपोर्ट की जांच कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुलिस को बिसरा रिपोर्ट का इंतजार, मेडिकल रिपोर्ट की जांच कर रही पुलिस
विज्ञापन
- थानाध्यक्ष ने कहा, जल्द से जल्द आरोपियों की कर ली जाएगी गिरफ्तारी
- पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात पर दर्ज किया है मुकदमा
- पत्नी ने चुनावी रंजिश में दावत के बहाने जहर देकर मारने का लगाया था आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/बैतालपुर। देवरिया में सभासद के पति की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों के प्रदर्शन पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। पुलिस को बिसरा रिपोर्ट का इंतजार है। इधर पुलिस सभासद पति के मेडिकल रिपोर्ट आदि की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
बता दें कि नगर पंचायत बैतालपुर के गांधीनगर वार्ड संख्या-13 की सभासद संगीता देवी के पति उपेंद्र सिंह की तबीयत दो जुलाई की रात बिगड़ने पर देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार तो हुआ, लेकिन परिजनों ने उपेंद्र को लेकर गोरखपुर गोरखनाथ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां करीब पांच दिन इलाज के बावजूद हालत में सुधार न होता देख परिजन उन्हें एंबुलेंस से पीजीआई के लिए लेकर शुक्रवार की सुबह रवाना हुए। इस बीच ऑक्सीजन लेवल कमजोर होने के कारण रास्ते में ही उपेंद्र की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने सोशल मीडिया पर वॉयरल सभासद पति की इलाज के दौरान का वीडियो का जिक्र करते हुए पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि उनके पति को दो लोगों ने मिलकर मिठाई के साथ पानी पिलाने के बहाने जहर दिया गया है। जिस बात का वीडियो भी बनाया गया है। जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जिसमें सभासद पति मृतक उपेंद्र ने दो नामजद लोगों में गांव के दूधनाथ मणि और अनिल मणि का नाम लेकर जहरीला पदार्थ खिलाने की बात कह रहे हैं। जो उनके साथ चुनावी रंजिश में किया गया है। दावत के बहाने बुलाकर जहर देने की सूचना सोशल साइट्स पर भी वायरल हुई थी। सभासद पति की मौत के बाद बैतालपुर नगर क्षेत्र में लोगों के बीच तरह-तरह की अफवाहों से माहौल गर्म होता दिख रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर दूधनाथ मणि पुत्र चिल्लर मणि व अनिल मणि उर्फ गुल्लू पुत्र रामनाथ मणि सहित दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विसरा रिपोर्ट का इंतजार है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।