फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police trying to arrest suspended Tehsildar with the help of close ones

Deoria News: निलंबित तहसीलदार को करीबियों के सहारे गिरफ्तार करने की जुगत में पुलिस

Sun, 04 Jun 2023 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Police trying to arrest suspended Tehsildar with the help of close ones
तहसीलदार के करीबियों का कॉल डिटेल खंगाल रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
रुद्रपुर। दुष्कर्म के आरोपी तहसीलदार के आवास पर शनिवार को निलंबन का आदेश तहसील के कर्मचारियों ने चस्पा किया। तहसीलदार मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही फरार है। अपर आयुक्त के निलंबन आदेश के क्रम में अपर जिलाधिकारी की ओर से जारी नोटिस को तहसीलदार के सरकारी आवास पर चस्पा किया गया। वहीं फरार चल रहे तहसीलदार को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस तहसीलदार के करीबियों के सहारे गिरफ्तार करने की जुगत में है।

भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और गर्भपात का मुकदमा दर्ज होने के बाद से रुद्रपुर के तहसीलदार अभयराज फरार है। पुलिस तहसीलदार को गिरफ्तार करने की फिराक में जुटी है। मामले में तहसीलदार को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन का पत्र तहसीलदार को प्राप्त कराने के लिए कर्मचारी उनके आवास पर पहुंचे। आवास पर चार दिन से ताला लटक रहा है। जिसके बाद निलंबन नोटिस को उनके आवास पर चस्पा कर दिया गया। वहीं पुलिस को आरोपी तहसीलदार का लोकेशन गोरखपुर में उसके बाद प्रयागराज में मिला है। बताया जा रहा है कि तहसीलदार न्यायालय में सरेंडर होने, अग्रिम जमानत लेने के प्रयास में प्रयागराज में डेरा डाल रखा है। बार-बार तहसीलदार का मोबाइल बंद होने जाने से वह पुलिस से दूर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तहसीलदार तहसील के कुछ कर्मचारियों से संपर्क में है, कर्मचारी तहसीलदार को पल-पल की सूचना अपडेट कर रहे है, हालांकि पुलिस भी अब उन कर्मचारियों का तहसीलदार से बात का रिकॉर्ड खंगाल रही है। चरचा है कि मुकदमा दर्ज होने के दिन तहसीलदार सरकारी आवास के अंदर घुस कर बाहर से एक कर्मचारी से ताला लगवा दिया। रात में मौका देख एक नेता की गाड़ी से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार बाजपेई ने कहा कि मामले में पुलिस गंभीरता से जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed