{"_id":"6398bc4d073cf273386274c3","slug":"police-taken-woman-body-from-funaral-point-deoria-news-gkp4607461100","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुलिस ने शव को चिता से उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुलिस ने शव को चिता से उठाया
विज्ञापन
पुलिस ने शव को चिता से उठाया
मायके में रह रही रीमा ने फंदे से लटककर दे दी थी जान
महुआडीह के बरनई गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। बरनई गांव में मायके में रह रही एक महिला ने मंगलवार की सुबह पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। महिला का शव नीचे उतारकर परिजन दाह संस्कार कर रहे थे। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को चिता से उठा कर आवश्यक कार्रवाई की।
महुआडीह थानाक्षेत्र के बरनई गांव में सोमवार की रात मायके में रह रही राजनाथ यादव की बड़ी बेटी रीमा (32) ने नीम के पेड़ से साड़ी का फंदा बनाकर लटकर जान दे दी। मंगलवार की सुबह घना कोहरा छंटने के बाद गांव के लोगों ने पेड़ से लटक रहे शव को देखकर शोर मचाया। मौके पर पहुंचे रीमा के घर (मायका) के लोगों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस को बिना सूचना दिए ही महिला के शव को नीचे उतारकर गांव के बाहर ले जाकर उसके दाह-संस्कार किए जाने की तैयारी पूरी हो गई। इसी बीच सूचना पर पहुंची महुआडीह पुलिस ने शव को चिता पर से उठाकर आवश्यक कार्रवाई की।
इस संबंध में एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि महिला की कई शादियां हुईं थीं। उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। वह मानसिक रूप से कुछ परेशान थी। उसने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर शव को चिता से उठाकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। गांव वालों की सलाह पर परिजन अंतिम संस्कार कर रहे थे।