फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police swung into action after tweeting about the missing teenager

Deoria News: किशोर के लापता होने पर किया ट्वीट तो हरकत में आई पुलिस

Sun, 04 Jun 2023 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Police swung into action after tweeting about the missing teenager
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बभनौली गांव से एक किशोर के गायब होने की सूचना परिजन शनिवार को पुलिस को दिए। पर पुलिस ने 24 घंटे में कार्रवाई की बात कही। मामले में यूपी पुलिस ट्वीट करने के बाद पुलिस हरकत में आई। संतोष सिंह के दो बेटे और एक बेटी हैं। सुबह उनका छोटा पुत्र प्रिंस कुमार सिंह (16) बिना बताए घर से लापता हो गया। जब दो घंटे तक घर वापस नहीं आया तो परिजन सकते में आ गए। पिता संतोष सिंह, मां आशा देवी, भाई अजय सिंह, बहन नीतू सिंह अनहोनी की आशंका से परेशान हो गए। परिजन तहरीर लेकर थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस कर्मियों ने 24 घंटे बाद कार्रवाई करने की बात कहते हुए लौटा दिया। भाजपा नेता त्रिभुवन प्रजापति ने मामले की जानकारी होते ही यूपी पुलिस को किशोर के लापता होने की बात ट्वीट कर दी। इसके बाद रामपुर कारखाना पुलिस हरकत में आ गई। परिजन किशोर की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed