{"_id":"64e7a9934ce1337392027e96","slug":"police-sent-two-murder-accused-to-jail-12-days-after-the-incident-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-5067-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: घटना के 12 दिन बाद हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: घटना के 12 दिन बाद हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
Fri, 25 Aug 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी। खामपार थाना के ग्राम केहूनियां में 12 दिन पूर्व हुई मारपीट की घटना में इलाज के दौरान एक युवक की हुई मौत के मामले में पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस घटना में दो महिलाओं सहित पांच आरोपी हैं। पुलिस ने आकाश गुप्ता और विकास गुप्ता को भिंगारी बाजार से बिहार भागते समय गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया।
ग्राम केहुनिया में 11 अगस्त 2023 को बरामदे में साइकिल रखने के विवाद को लेकर सगे दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई थी । इसमें घायल 19 वर्षीय मंटू गुप्ता पुत्र रामजी गुप्ता की इलाज के दौरान 12 अगस्त को तड़के जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस रामजी गुप्ता की नामजद तहरीर पर दूसरे पक्ष के दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों के विरुद्ध हत्या और बलवा का केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी थी। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि दो अभियुक्त आकाश गुप्ता और विकास गुप्ता को भिंगारी बाजार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपी भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।