{"_id":"65d3a9d8d1d26aae5f03aba4","slug":"police-searchin-3-lost-girl-friends-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-119707-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तीन सहेलियों का पता लगाने के लिए पुलिस दे रही दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तीन सहेलियों का पता लगाने के लिए पुलिस दे रही दबिश
Tue, 20 Feb 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 20 Feb 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव से एक पखवाड़ा पूर्व लापता हुईं तीन छात्राओं का मामला
दस युवकों को उठाकर पुलिस ने की पूछताछ, फिर छोड़ा, 15 और नए मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाकर खंगालने में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक साथ लापता हुईं तीन छात्राओं के मामले में पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है। उनके बारे में सुराग लगाने के लिए पुलिस गांवों में दबिश दे रही है। जबकि 30 मोबाइल फोन से जांच की जा रही है।
गांव और आसपास के 10 युवकों को भी पुलिस ने उठाया और पूछताछ के बाद छोड़ा है। पुलिस की तेजी से उनके परिजनों की उम्मीद बढ़ी है कि जल्द ही उनके बारे में जानकारी मिलेगी।
पुलिस ने रविवार रात और सोमवार दिन में भी गांव में कई बार दबिश दी। उधर, पुलिस ने 15 मोबाइल फोन पहले सर्विलांस पर लगाया है। फिर से 15 नए मोबाइल फोन की काल डिटेल चेक कर रही है। पुलिस एक छात्रा का मोबाइल फोन भी सर्विलांस पर लगा रखी है।
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की दो 14 वर्षीय और एक 16 वर्षीय किशोरी क्रमशः कक्षा 6, 7, और 9वीं की छात्रा हैं। तीनों गांव के पास एक स्कूल में पढ़ती हैं। बीते 10 फरवरी की शाम को तीनों एक साथ बकरी चराकर घर लौटीं और फिर एक ही साथ खेत की तरफ जाने की बात कहते हुए घर से निकलीं। जब देर शाम तक छात्राएं घर नहीं लौटीं तो सभी के परिजन एक-दूसरे के परिवार से जानकारी लेने लगे।
परिवार के लोगों ने छह दिन तक छात्राओं की तलाश की। उसके बाद 16 फरवरी को थाने में केस दर्ज कराया। रविवार रात को सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला, एसओजी प्रभारी सादिक रहमान और खुखुंदू इंस्पेक्टर दिलीप सिंह दल-बल के साथ छात्राओं के घर पहुंचे और तकरीबन 45 मिनट तक तीनों छात्राओं के परिवार से अलग-अलग बात कर जानकारियां जुटाईं।
हालांकि, पुलिस अब भी कोई सुराग हाथ नहीं लगने की दलील दे रही है। पुलिस को नए मिले 15 मोबाइल फोन से उम्मीद जगी है कि जल्द ही तीनों सहेलियों की लोकेशन ट्रेस हो जाएगी।
कोट...
छात्राओं को जानने वाली सहेलियों से भी संपर्क कर पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा छात्राओं के परिवार वालों से भी जानकारियां जुटाई जा रही है। कुछ संदिग्धों को बुलाकर पूछताछ कर उन्हें छोड़ दिया गया। हालांकि, चेतावनी दी गई है कि जब भी पुलिस बुलाए, आ जाना है।
-दीपक शुक्ला, सीओ सलेमपुर
इनसेट.....
लापता युवती पांच दिन बाद नाटकीय ढंग से मिली रामपुर कारखाना में
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय युवती पांच दिन बाद रामपुर कारखाना क्षेत्र में मिली। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे घर लाए। हालांकि, पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती बृहस्पतिवार की दोपहर में घरवालों से खेत की तरफ जाने की बात कहकर निकली। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी। इसके बाद घरवालों ने परेशान होकर उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चला।
युवती के लापता होने के बाद माता-पिता और भाई काफी परेशान थे। थाने पहुंच केस दर्ज कराया था। हालांकि, युवती नाटकीय ढंग से रामपुर कारखाना क्षेत्र के गोबराई गांव के पास मिली है। परिजन उसे घर ले आए हैं। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि युवती घर पहुंच गई है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि युवती के मिलने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दे दी है।