फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police saving commentater person of cm

सीएम पर टिप्पणी करने वाले को बचाने में जुटी पुलिस

Tue, 07 Jul 2020 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
police saving commentater person of  cm
सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को बचाने में जुटी पुलिस
विज्ञापन

न्यायालय ने मांगा आपराधिक इतिहास तो पुलिस ने कहा, पूर्व में नहीं दर्ज है केस
वादी ने वर्ष 2012 में दर्ज मुकदमे की छायाप्रति दी, कोर्ट गंभीर
अभियोजन से मांगा पक्ष, रामपुर कारखाना पुलिस से दोबारा आख्या मांगी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सीएम योगी आदित्यनाथ और सनातन धर्म पर अभद्र टिप्पणी करने वाले रिटायर्ड शिक्षक को बचाने में रामपुर कारखाना की पुलिस जुटी है। कोर्ट ने शिक्षक का आपराधिक इतिहास मांगा तो पुलिस ने पूर्व में कोई केस दर्ज न होने की रिपोर्ट दे दी। इसके उलट, वादी ने पूर्व में दर्ज मुकदमे और चार्जशीट की कॉपी कोर्ट को दी तो कोर्ट ने इसे गंभीरता से लिया। कोर्ट ने रामपुर कारखाना पुलिस से दोबारा आख्या देने के साथ ही अभियोजन से भी पक्ष मांगा है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव का रहने वाला हकीकुल्लाह सिद्दीकी सेवानिवृत्त शिक्षक है। पिछले दिनों उसने फेसबुक पर सीएम योगी आदित्यनाथ और सनातन धर्म पर अभद्र टिप्पणी की थी। हियुवा रामपुर कारखाना के नगर संयोजक सतीश वर्मा ने हकीकुल्लाह पर केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसकी जमानत अर्जी कोर्ट में पड़ी। कोर्ट ने रामपुर कारखाना थाने से आरोपी के आपराधिक इतिहास की आख्या मांगी। पुलिस ने उस पर पूर्व में कोई केस दर्ज न होने की आख्या कोर्ट में दी।
विज्ञापन

सोमवार को वादी सतीश वर्मा ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय को हकीकुल्लाह पर वर्ष 2012 में रसोइया से छेड़खानी, लूट समेत अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे की कॉपी उपलब्ध कराई। हालांकि, इस मुकदमे की चार्जशीट में धाराएं कम कर दी गईं हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद प्रभारी सीजेएम ने पुन: रामपुर कारखाना थाने से आख्या के साथ अभियोजन को भी पक्ष स्पष्ट करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed