फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police removed vegetable stalls from the roadside.

Deoria News: पुलिस ने सड़क के किनारे से सब्जी की दुकानें हटवाईं

Sat, 09 May 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 09 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Police removed vegetable stalls from the roadside.
सलेमपुर। नगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या को लेकर शनिवार सुबह पुलिस एक्शन मोड में दिखाई दी। गांधी चौक से रेलवे स्टेशन और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक जाने वाली मुख्य सड़क पर लगने वाले जाम को देखते हुए पुलिस ने अभियान चलाकर सड़क किनारे लगी सब्जी दुकानों को नगर पंचायत के तरफ से तय किया गया सीमा के अंदर कराया और अवैध तरीके से खड़े वाहनों को हटवाया।
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे शुरू हुए अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने सड़क के दोनों किनारों पर अतिक्रमण कर लगाए गए ठेले और अस्थायी दुकानों को नगर पंचायत के तरफ से लगाए गए पीले रंग के अंदर करवाया।
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई से सड़क पर दुकान लगाने वालों और मनमाने तरीके से वाहन खड़ा करने वालों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में सड़क पर दुकान लगाकर आवागमन बाधित करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार गांधी चौक से रेलवे स्टेशन और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक जाने वाली सड़क नगर की सबसे व्यस्त सड़कों में शामिल है। सुबह करीब पांच बजे से नौ बजे तक यहां सब्जी दुकानों, ठेलों और बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण अक्सर लंबा जाम लग जाता था।

इससे मरीजों, स्कूली बच्चों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती थी। एसएसआई राघवेंद्र सिंह ने अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़ा न करने और यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिया। कहा कि नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed