फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police recovered dead body in way of last ritual

दाह-संस्कार के लिए ले जा रहे शव को पुलिस ने लिया कब्जे में

Thu, 09 Jun 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
police recovered dead body in way of last ritual
दाह-संस्कार के लिए ले जा रहे शव को पुलिस ने लिया कब्जे में
विज्ञापन

बरहज। कटइलवा मुक्तिपथ पर बृहस्पतिवार को दाह-संस्कार के लिए ले जाए जा रहे शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इससे अफरातफरी का माहौल हो गया। संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। इस मामले में लोग कुछ भी कहने से गुरेज कर रहे हैं।

लबकनी ईश्वर गांव निवासी अविनाश राय (22) की बुधवार की देर शाम अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें महेन पीएचसी ले जाया गया था। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। देवरिया ले जाते समय अविनाश की रास्ते में मौत हो गई। परिजन विद्युत स्पर्शाघात से मौत होना बता रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह परिजन दाह-संस्कार के लिए शव लेकर बरहज के कटइलवा मुक्तिपथ जा रहे थे। इसी बीच किसी ने संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना पुलिस को दी। पुलिस सक्रिय हो गई। शव यात्रा कटइलवा के निकट पहुंची थी कि पुलिस ने रोका और शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed