{"_id":"688128eacd054cde1205cbf1","slug":"police-pick-up-body-of-married-woman-from-cemetery-investigation-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-159064-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: श्मशान घाट से विवाहिता का शव पुलिस ने उठाया, जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: श्मशान घाट से विवाहिता का शव पुलिस ने उठाया, जांच में जुटी
Wed, 23 Jul 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। क्षेत्र के ग्राम बर्दगोनिया में एक महिला की मौत के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए मंगलवार को शव को श्मशान घाट ले गए। इसी बीच पुलिस को किसी ने विवाहिता की हत्या कर शव जलाने की सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने श्मशान घाट से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बर्दगोनिया निवासी सविता (26) पत्नी संजय विश्वकर्मा की सोमवार को घर पर तबीयत खराब हो गई। परिजन इलाज के लिए सीएचसी गौरी बाजार ले गए। इलाज कराकर घर ले आए।
मंगलवार को उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। परिजन इलाज के लिए उसे मेडिकल काॅलेज देवरिया ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शव लेकर परिजन घर पहुंचे और विवाहिता के मायके वालों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया गया। इसी बीच किसी ने 112 नंबर पर सूचना दी कि एक महिला की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। सूचना पर श्मशान घाट पहुंची पुलिस ने मायके व ससुराल दोनों पक्षों को समझाकर शव को कब्जे में ले लिया।
साथ ही सूचना देने वाले की तलाश की जा रही है। उसका मोबाइल स्विच अॅफ बता रहा है। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि सूचना के बाद दोनों पक्षों की सहमति से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।