{"_id":"64948f4fc3f8b054a0023354","slug":"police-peace-meeting-deoria-news-c-7-1-216201-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं त्योहार
Thu, 22 Jun 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
मदनपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक में उपस्थित अधिकारी और अन्य संवाद
बरहज। ईद-उल-अजहा को लेकर बृहस्पतिवार को मदनपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें कस्बा सहित आस-पास के गांवों के लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने को कहा गया। एसडीएम रुद्रपुर अरुण कुमार ने कहा कि त्योहार पर कोई नई परंपरा का इजाद न करें, जिससे अशांति का माहौल उत्पन्न हो सके। उन्होंने सभी समुदाय के लोगों से मिलजुल कर त्योहार मनाने पर जोर दिया।
सीओ जिलाजीत ने लोगों से अराजकतत्वों पर नजर रखने और गड़बड़ी फैलाने वालों की सूचना देने की अपील की। इस दौरान थानाध्यक्ष महेंद्र चतुर्वेदी, एसआई सुनील कुशवाहा, नंद यादव, अरविंद राय, चेयरमैन प्रतिनिधि अली आजम शेख, नितिन राव, इमरान खान, फकरे आलम, शोहरत शेख, सरफराज, अख्तर आदि मौजूद रहे।