फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police on backfoot: Cremation took place after murder case was registered

पुलिस बैकफुट पर : हत्या का केस दर्ज होने के बाद हुआ दाह संस्कार

Mon, 15 Jul 2024 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Police on backfoot: Cremation took place after murder case was registered
- गंडक नदी में डुबोकर युवक की हत्या का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तरकुलवा। थाना क्षेत्र के हरैया गांव निवासी राजकुमार सिंह की नदी डुबोकर की गई हत्या के मामले में दो आरोपियों पर केस दर्ज होने के बाद परिजन दाह संस्कार करने पर राजी हुए। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। रविवार को पुलिस की मौजूदगी में त्रिमुहानी नदी घाट पर शव का दाह संस्कार किया गया।

हरैया गांव निवासी राजकुमार सिंह (21) पुत्र सूर्यभान सिंह की मंगलवार शाम थाना क्षेत्र के सोन्हुला रामनगर स्थित छोटी गंडक नदी घाट पर नदी में डूबकर मौत हो गई थी। इस मामले में पिता ने थाने में तहरीर देकर उसके दो दोस्तों पर रंजिश में बेटे को धक्का देकर नदी में डुबोकर हत्या कर देने का आरोप लगाया था। उधर, परिजनों संग ग्रामीणों ने सोन्हुला रामनगर से गौरया घाट तक गंडक नदी में युवक की तलाश की। पुलिस ने भी एनडीआरएफ व गोताखोरों की सहायता से शव को बरामद करने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

घटना के पांचवें दिन शनिवार की सुबह युवक का शव रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के हरपुर गांव के समीप नदी में उतराया मिला। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की रात परिजन संग ग्रामीणों ने आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग को लेकर शव को तरकुलवा थाना गेट पर रखकर प्रदर्शन किया। जब पुलिस केस दर्ज करने में आनाकानी की, तो गुस्साए लोग शव लेकर सड़क पर पहुंच गए और देवरिया-कसया मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पहुंचकर परिजन शव का दाह संस्कार से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस के हाथ पांव फूलने लगे। पुलिस बैकफुट पर आ गई और देर रात में आरोपी हरैया गांव के विकास सिंह पुत्र लालबाबू सिंह व तरकुलवा के संदीप यादव के खिलाफ धारा 105 भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि दो अभियुक्तों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल परीक्षण के बाद सोमवार को उनको न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed