{"_id":"6a9325de075e76698b027742","slug":"police-on-alert-regarding-cms-program-several-people-including-opposition-leaders-placed-under-house-arrest-deoria-news-c-7-1-gkp1058-1434269-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सीएम के कार्यक्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, विपक्षी नेताओं समेत कई लोग नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सीएम के कार्यक्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, विपक्षी नेताओं समेत कई लोग नजरबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। मझौलीराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार को आयोजित कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस ने विपक्षी दलों के नेताओं, पदाधिकारियों और कुछ अन्य लोगों को उनके घरों पर ही रोक दिया। कई लोगों को रात से ही नजरबंद किए जाने की बात सामने आई। कार्यक्रम समाप्त होने और मुख्यमंत्री के रवाना होने के बाद अधिकांश लोगों को छोड़ दिया गया।
मुख्यमंत्री के मझौलीराज आगमन से पहले कांग्रेस नेताओं को उनके आवास पर नजरबंद किए जाने की बात सामने आई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नागेंद्र शुक्ला, किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के उपाध्यक्ष अभय प्रताप शुक्ल और छात्र संगठन के प्रदेश सचिव आशीष शुक्ल को पुलिस ने रात करीब एक बजे उनके आवास पिपरपाती में हाउस अरेस्ट कर लिया।
भटनी संवाद के अनुसार, मुख्यमंत्री के मझौलीराज कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने नोनापार गांव निवासी मोनू तिवारी और घांटी गांव निवासी अमित मिश्र को शनिवार को उनके घरों पर ही रोक दिया। पुलिस दोनों की गतिविधियों पर नजर रखे रही।
विज्ञापन
सलेमपुर संवाद के अनुसार, मुख्यमंत्री के मझौलीराज कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सलेमपुर के तीन पूर्व विधायकों गजाला लारी, स्वामीनाथ यादव और मनबोध प्रसाद को उनके घरों में नजरबंद रखा। बताया गया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद उन्हें छोड़ा गया। पूर्व विधायकों ने पुलिस की कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताते हुए सरकार की निंदा की। इससे पहले सपा के पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, बेचूलाल चौधरी और कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह को भी पुलिस की निगरानी में रखे जाने की बात सामने आई थी।
बिजली कनेक्शन की शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण को भी रोका
सलेमपुर। मझौलीराज के चौबे टोला के कुछ लोग बिजली कनेक्शन की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल और 1076 पर भी शिकायत की थी। अमरनाथ पुत्र तुलसी की अगुवाई में ग्रामीण ज्ञापन लेकर कार्यक्रम स्थल की ओर जा रहे थे। आरोप है कि पुलिस के दो जवानों ने अमरनाथ को उनके घर के दरवाजे पर ही रोक लिया और मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उड़ने तक उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया।