फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police of three police stations searching for 302 gang leader Ratan and his brother

Deoria News: 302 गैंग के सरगना रतन और उसके भाई को तलाश रही तीन थानों की पुलिस

Mon, 24 Feb 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 24 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Police of three police stations searching for 302 gang leader Ratan and his brother
बरहज। सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म और क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश में जुटे मनबढ़ अलग-अलग नामों से गैंग संचालित कर रहे हैं। इसमें 1000 से अधिक युवकों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। मदनपुर थाना सहयोगी ग्रुप पर असलहा और कारतूस के साथ एक युवक का फोटो वायरल हो रहा है। पुलिस उसकी तलाश में है। हालांकि 302 गैंग का सरगना बताए जा रहे अमांव निवासी रतन यादव को बरहज, भलुअनी के अलावा मदनपुर पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है, जो हत्या मामले में जेल में बंद था और जमानत पर छूट कर बाहर आया है।
विज्ञापन

जिले में मनबढ़ युवकों द्वारा वारदातों को दिए गए अंजाम को लेकर पुलिस सतर्क है। मनबढ़ युवकों को सही रास्ते पर लाने और धरपकड़ के लिए मदनपुर पुलिस ऑपरेशन तलाश चला रही है। अब तक 14 मनबढ़ों पर कार्रवाई किया जा चुका है। वहीं मनबढ़ माफी मांगते हुए दोबारा गलती न करने की दुहाई दे रहे हैं। हालांकि कुछ मनबढ़ों के दहशत फैलाने का सिलसिला अभी जारी है। एक पुल पर 302 गैंग का सरगना बताए जा रहे रतन यादव का फोटो कुछ युवकों के साथ वायरल हुआ है। वह 302 का आरोपी भी है। जो जमानत पर बाहर आया है। जिसकी तलाश में बरहज, भलुअनी और मदनपुर पुलिस लगी हुई है। इधर थाना सहयोगी ग्रुप पर एक और फोटो वायरल हो गया, जिसमें असलहे के साथ एक मनबढ़ का फोटो वायरल हो रहा है। जिसे मदनपुर पुलिस तलाश रही है। इंस्पेक्टर मदनपुर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मनबढ़ों की धरपकड़ और सही रास्ते पर लाने के लिए ऑपरेशन तलाश चलाया जा रहा है। जो आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

हत्या मामले में जेल में बंद था रतन
बरहज। अमांव गांव निवासी अनूप मिश्र की पुरानी रंजिश में 2020 में धारदार हथियार से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। जिनकी इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई थी। मामले में अनूप की भाभी प्रतिभा देवी के तहरीर पर बरहज पुलिस ने रतन यादव सहित छह के विरुद्ध गंभीर धारा में केस दर्ज किया था। रतन यादव तीन साल बाद जमानत पर जेल से छह माह पूर्व बाहर आया हुआ है। लोगों के अनुसार रतन जेल के अंदर से ही रफ्तार के संपर्क में था। बताया जा रहा है कि रतन के साथ उसका छोटा भाई पीयूष भी जेल में निरुद्ध था। लोगाें का यह भी कहना है कि जेल से बाहर आने के बाद रतन मनबढ़ युवकों को एकत्रित कर 302 गैंग चलाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी देने का वीडियो वायरल होने पर चार कर्मचारियों पर गिरी थी गाज
बरहज। अमांव गांव निवासी और 302 गैंग के सरगना बताया जा रहा रतन यादव अपने छोटे भाई पीयूष के साथ हत्या मामले में जेल में निरुद्ध था। बताया जा रहा है कि दो वर्ष पूर्व 2023 में रतन यादव का धमकी भरा वीडियो वायरल हो गया था। जिसमें जेल के चार कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई थी। जबकि आलाधिकारियों ने जेल का निरीक्षण किया था।

बरियापुर पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
देवरिया। बरियारपुर पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में भय व्याप्त करने वाला एक रीलबाजार को धर दबोचा। पुलिस ने यह कार्रवाई चलाए जा रहे अभियान “आपरेशन तलाश” के क्रम में की। क्षेत्राधिकारी सलेमपुर दीपक शुक्ल के नेतृत्व में बरियारपुर पुलिस टीम ने एक रीलबाज को गिरफ्तार किया। इस अभियुक्त का मोबाइल फोन चेक किया गया तो उसने सोशल मीडिया पर समाज में भय व्याप्त करने वाला वीडियो पोस्ट किया गया है । अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। उसकी पहचान बरियारपुर थाना क्षेत्र के घटैला चेती निवासी अंकित विश्वकर्मा पुत्र हरदेव विश्वकर्मा के रुप में हुई। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार व कांस्टेबल दीपक कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed