फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police left field officer

Deoria News: कोतवाली से भागे फील्ड ऑफिसर की गिरफ्तारी नहीं, दूसरे को पूछताछ के बाद छोड़ा

Wed, 19 Jun 2024 03:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 19 Jun 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
police left field officer
ठगी के मामले में अधिकारी दो फील्ड ऑफिसर को पकड़ कर ले गए थे कोतवाली
विज्ञापन

निजी फाइनेंस कंपनी से दो फील्ड अफसरों ने की थी 15 लाख की ठगी
पूछताछ के दौरान फील्ड ऑफिसर के पास से सात विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड व एक क्रेडिट कार्ड बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। एक निजी फाइनेंस कंपनी के दो फील्ड ऑफिसरों ने करीब 15 लाख रुपये की ठगी की। इसकी जानकारी तब हुई जब कंपनी पहुंच कर साप्ताहिक रकम जमा करने के बाद भी नहीं जमा होने पर महिलाओं ने बवाल काटा। सहायक शाखा प्रबंधक सहित अन्य पदाधिकारियों ने दोनों फील्ड ऑफिसरों को पकड़ा और महिलाओं के साथ थाने पहुंच गए। इसके बाद शाखा प्रबंधक ने दोनों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी।
इधर, तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसका फायदा उठाकर घटना के दिन ही एक फील्ड ऑफिसर कोतवाली से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी करने की बजाय पुलिस ने दूसरे दिन हिरासत में लिए गए दूसरे फील्ड ऑफिसर को भी छोड़ दिया। पुलिस इस मामले में अभियोजन अधिकारी से दिशा-निर्देश प्राप्त करने की बात कह रही है।
विज्ञापन



देवरिया शहर की भुजौली कॉलोनी में एक निजी फाइनेंस कंपनी संचालित होती है। कंपनी के कर्मचारी शहर और गांवों में भ्रमण कर लोगों को बड़ी संख्या में से बनाकर लोन देते हैं। इस कार्य के लिए बैंक से दो फील्ड ऑफिसर जुड़े हैं। एक कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाने के रामनगर के तरगडइया गांव निवासी अभय तिवारी पुत्र वशिंद्र तिवारी है तो दूसरा गाजीपुर जिले के जंगीपुर थाने के चकदरांव गांव निवासी विजय मल्ल पिता लालजी बिंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीगल एडवाइजर सतीश मिश्रा ने बताया कि दोनों कर्मियों के द्वारा वसूली व सेटलमेंट की रकम लेकर हजम करने की जानकारी के लिए कई सेंटरों की जांच कराई गई है। अब तक 15 लाख रुपये गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। अन्य सेंटर की जांच कराई जा रही है।
इधर, सहायक शाखा प्रबंधक दुर्गा दत्त तिवारी रुपये हजम करने वाले दोनों फील्ड ऑफिसर को पकड़ कर कोतवाली ले गए। इसके बाद पुलिस से दोनों को हिरासत में लेने को कहा, लेकिन पुलिस उनकी बात को अनसुना कर दिया। इसके बाद कोतवाली से चकमा देकर अभय तिवारी नामक फील्ड ऑफिसर फरार हो गया। बैंक के अधिकारियों और महिलाओं ने विरोध जताया तो पुलिस ने विजय मल्ल को हिरासत में ले लिया। पुलिस से पूछताछ करने के बाद उसे भी मंगलवार को छोड़ दिया। अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक को छोड़ दिया गया है। अभियोजन अधिकारी से इस संबंध में दिशा-निर्देश मांगा गया है। दिशा-निर्देश प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


युवक के पास से आधा दर्जन एटीएम कार्ड व एक क्रेडिट कार्ड बरामद
पुलिस हिरासत से रिहा गाजीपुर निवासी फील्ड ऑफिसर विजय मल्ल के पास से करीब छह एटीएम कार्ड विभिन्न कंपनियों के मौजूद थे। इसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। उसके पास से एक क्रेडिट कार्ड भी बरामद हुआ।

विजय ने कंपनी के अधिकारियों को दिए दो लाख रुपये
किस्त की रकम देने के बाद भी जमा नहीं होने पर दर्जनों की संख्या में महिलाएं शहर के भुजौली कॉलोनी स्थित निजी फाइनेंस कंपनी की शाखा पर पहुंचीं। कंपनी के अधिकारियों ने दोनों फील्ड ऑफिसरों को पकड़कर पूछताछ की, जिस पर विजय ने बैंक के अधिकारियों को नकदी व खाते से करीब दो लाख रुपये उपलब्ध करा दिए। इसके बाद शेष पैसा भी जल्द देने की बात कही। उसने करीब चार लाख रुपये ही लेने की बात स्वीकारी थी। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed