फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police ki pathshala

विषम परिस्थिति में हताश नहीं, डटकर करें मुकाबला : अंशुमन

Thu, 01 Feb 2024 03:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 01 Feb 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
police ki pathshala
बरहज के कपरवार ​स्थित पीएडी प​ब्लिक स्कूल में अपराजिता के तहत पुलिस की पाठशाला को संबो​धित करते
फोटो समाचार-31डीईओ 136, 137, 138, 139, 140, 141, 142, 143, 144
विज्ञापन

कपरवार पीएडी पब्लिक स्कूल में अपराजिता के तहत आयोजित हुई पुलिस की पाठशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के कपरवार स्थित पीएडी पब्लिक स्कूल में बुधवार को अपराजिता कार्यक्रम के तहत पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ आत्मसुरक्षा, जारी हेल्पलाइन नंबरों आदि के बारे में जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि विषम परिस्थितियों में महिलाओं को हताश नहीं होना चाहिए। जबकि उसका डटकर मुकाबला करना चाहिए। कहा कि यह उम्र लक्ष्य तय करने की है। खुशियों को खरीदने और सशक्त बनने के लिए उचित शिक्षा आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति अपने में रुचि उत्पन्न करनी होगी। उन्होंने कहा कि मुकाम हासिल करने में माता-पिता और बड़ों का आशीर्वाद काम आता है। उन्हें कभी दुखी नहीं करना चाहिए। स्वयं की रक्षा करने वाली महिलाओं की ईश्वर भी मदद करता है।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज महेंद्र मोहन मिश्र ने विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर क्राइम से बचाव के बारे में बताया। कहा कि अपरिचित नंबर से व्हाट्सप काल आने पर मोबाइल के फ्रंट कैमरे को अंगुली से ढक कर उठाएं। भरसक ऐसे काल से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला आरक्षी किरन और पूनम ने शोहदों से बचाव का तरीका बताया। जबकि 1090, घरेलू हिंसा के लिए 181, रेलवे सेवा के लिए 182, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस सेवा के लिए डॉयल 112 के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम को प्रणव दूबे, सतीश सिंह, प्रद्युम्न नाथ तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। इससे पहले छात्रा भव्या मिश्रा, साक्षी सिंह, अंशिका त्रिपाठी ने या कुंदेंदु तुषार...और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

मौके पर प्रबंधक कृष्ण चंद्र मिश्र, प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम मिश्र, राहुल मिश्र, संतोष, बालेंदु, मनीष यादव, अनुज सिंह, प्रिया सिंह, नेहा दूबे, कात्यायिनी शुक्ला, उमेश तिवारी, अर्चना दूबे आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed