फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police is wandering for one and half year, no trace of lover couple

Deoria News: डेढ़ साल से भटक रही पुलिस, प्रेमी युगल का पता नहीं

Wed, 18 Jun 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 18 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police is wandering for one and half year, no trace of lover couple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। भलुअनी थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक छात्र और बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव की उसकी प्रेमिका दो नवंबर 23 की रात रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। इनकी तलाश में दोनों थानों की पुलिस के अलावा एसओजी लगाई गई है, मगर अब तक सुराग नहीं लग सका है। हालांकि, एक थाने में अपहरण तो दूसरे में हत्या कर शव ठिकाने लगाने का केस दर्ज है।
जानकारी के अनुसार, विलासपुर गांव निवासी पॉलिटेक्निक के एक छात्र का बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
लोगों के अनुसार दो नवंबर की रात छात्र दोस्त के साथ बाइक से प्रेमिका के घर पहुंचा। दोस्त उसे प्रेमिका के दरवाजे के बाहर छोड़कर कुछ दूरी पर जाकर मैसेज का इंतजार करने लगा। भोर तक कोई मैसेज न आने पर वह गांव चला आया और इस बात की जानकारी उसके परिवार वालों को दी।
विज्ञापन

जानकारी होने पर घर में खलबली मच गई। मामले में भलुअनी पुलिस ने पॉलिटेक्निक के छात्र के भाई की तहरीर पर युवती के पिता सहित कुछ लोगों पर हत्या, जबकि घटना के बाद तीन नवंबर को बरहज पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर पॉलिटेक्निक के एक छात्र पर पुत्री को भगा ले जाने का केस दर्ज किया था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने भागलपुर पुल के पास नदी में दोनों की तलाश कराई, जबकि युवक के काॅलेज के अलावा बिहार के सिवान, गोरखपुर, जौनपुर आदि जगहों पर दबिश दी गई थी, मगर कामयाबी नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed