फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police is searching the secret of Raju's murder in the missing mobile

Deoria News: लापता मोबाइल में राजू की हत्या का राज खोज रही पुलिस

Tue, 09 Sep 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 09 Sep 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Police is searching the secret of Raju's murder in the missing mobile
राजू पाल हत्याकांड : सुलझने के बजाय उलझती जा रही पुलिस की जांच, लार से बिहार तक दबिश
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

मेहरौनाघाट/सुतावर। लार थाना क्षेत्र के मेहरौनाघाट निवासी 25 वर्षीय राजू पाल की हत्या की जांच में लगी पुलिस की चार टीमें उलझती जा रही हैं। एक सप्ताह तक शराब तस्करी और करीबियों पर संदेह होने का दावा करने वाली पुलिस अब लापता मोबाइल में राजू की हत्या का राज ढूंढ़ने में लगी है। पुलिस राजू के मोबाइल नंबर का सीडीआर निकाल कर उसकी मदद से वारदात में शामिल आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
सोमवार को हिरासत में लिए गए कुछ लोगों से पूछताछ पूरे दिन हुई, मगर ठोस जानकारी हाथ नहीं लग सकी। सूत्रों की मानें तो पुलिस की जांच आशनाई की ओर इशारा कर रही है। हालांकि, पुलिस कुछ भी कहने से परहेज कर रही है। वारदात के बाद मेहरौना पुलिस चौकी पर तैनात सिपाहियों की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

राजू की मंगलवार की रात बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी। बिहार बाॅर्डर से सटा गांव होने के कारण पुलिस सक्रिय हुई। एसपी विक्रांत वीर ने एसओजी टीम समेत तीन पुलिस की टीम सलेमपुर सीओ के नेतृत्व में जांच के लिए लगाया है। पुलिस की शुरुआती जांच शराब तस्करों की ओर रही। वारदात के बाद बदमाशों ने राजू का मोबाइल भी लापता कर दिया था। राजू के मोबाइल का अंतिम लोकेशन वारदात के इर्द गिर्द था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की रात और सोमवार को पुलिस लापता मोबाइल को वारदात स्थल के आसपास ढूंढ़ने का प्रयास किया। पुलिस मोबाइल का सीडीआर निकलवा रही है। साथ ही, उसके संपर्क में रहने वाले और करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस की जांच में यह गुत्थी सुलझने के बजाय उलझती जा रही है।
पुलिस का मानना है कि वारदात को शातिराना अंदाज में अंजाम दिया गया है। बदमाशों ने कोई ऐसा साक्ष्य नहीं छोड़ा है, जो पुलिस की जांच में मददगार बन सके। वहीं घर वाले तथा इलाके के लोगों का सब्र भी पुलिस की सुस्त जांच के चलते कभी भी टूट सकता है और सड़क पर उतर सकते हैं। सोमवार को सीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में एसओजी समेत सर्किल क्षेत्र के थानों की पुलिस टीम मेहरौना पहुंची। लार एसओ से जानकारी लेने के बाद वारदात स्थल पर पहुंची। मौका देखने के बाद अलग-अलग स्थानों पर रवाना हो गई। देर रात एएसपी सुनील सिंह थाने पहुंचकर वारदात से जुड़े इनपुट लिए। पुलिस आशनाई के बिंदु पर जांच शुरू की है। संदेह के राजू के कई रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है।

..
राजू पाल की हत्या के लिए एसओजी समेत चार टीमें लगाई गई हैं। लापता मोबाइल का सीडीआर निकाला गया है। पुलिस वारदात की कड़ियां जोड़ने और बदमाशों को पहचान करने में जुटी है। आशनाई से जुड़े बिंदु पर भी जांच शुरू की गई है। जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
सुनील सिंह ,एएसपी देवरिया


--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed