फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police have filed a case against an unknown person; a juvenile was found in Chapra.

Deoria News: पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज किया केस, छपरा में मिला एक किशोर

Mon, 20 Oct 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 20 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Police have filed a case against an unknown person; a juvenile was found in Chapra.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। राजकीय बाल गृह बालक का रोशनदान तोड़कर भागने के मामले में पुलिस ने डीपीओ अनिल कुमार सोनकर की तहरीर पर रविवार को अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने एक किशोर को छपरा रेलवे स्टेशन के पास से खोज निकाला।
पुलिस ने किशोर को राजकीय बाल गृह बालक के प्रभारी को सुपुर्द कर दिया है। ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोपी गार्ड समेत तीनों कर्मचारियों का मजिस्ट्रियल बयान रविवार को दर्ज हुआ। वहीं दो किशोरों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

भागने के बाद तीनों की लोकेशन रेलवे स्टेशन पर मिली थी। राजकीय बालगृह में रहने वाले तीन किशोर शुक्रवार की रात रोशनदान की जाली तोड़कर भाग गए थे। इसमें गोरखपुर जिले के रहने वाले दो सगे भाई और संतकबीरनगर का रहने वाला एक किशोर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन पुलिस ने डीपीओ अनिल कुमार सोनकर की तहरीर पर अज्ञात पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। किशोरों के भागने के बाद जांच में जुटी पुलिस को रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज में तीनों किशोर बिहार की ओर जाने वाली ट्रेन में बैठते हुए दिखाई दिए।
सगे भाइयों में एक किशोर को कोतवाली पुलिस ने छपरा रेलवे स्टेशन के पास से जीआरपी की मदद से पकड़ने में सफल हो गई।
दो किशोरों की लोकेशन छपरा रेलवे स्टेशन पर उतरने का मिला है। पुलिस टीम फरार किशोरों को पकड़ने में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों किशोर पकड़ लिए जाएंगे।
इसमें बिहार पुलिस की भी मदद कोतवाली पुलिस ले रही है।
वहीं डीएम दिव्या मित्तल के निर्देश पर वारदात की जांच एसडीएम सीमा पांडेय के नेतृत्व में जांच चल रती है।
शुक्रवार की रात ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड, केयर टेकर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिखित बयान दर्ज किया गया। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि एक किशोर को राजकीय बालगृह बालक में सुपुर्द कर दिया गया है। फरार दो किशोरों की तलाश की जा रही है।

उधर, एक जून 2024 को राजकीय बालगृह से तीन किशोर भागे थे। एक किशोर राजकीय इंटर कॉलेज में 10वीं का छात्र है, जबकि दो किशोर नगर पालिका कार्यालय के पास प्राथमिक विद्यालय में सातवीं व आठवीं के छात्र थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed