{"_id":"66f079aa26dd978f820f58e6","slug":"police-has-camped-in-gorakhpur-in-search-of-missing-youth-deoria-news-c-208-1-deo1004-135940-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गायब युवक की तलाश में पुलिस ने गोरखपुर में डाला है डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गायब युवक की तलाश में पुलिस ने गोरखपुर में डाला है डेरा
विज्ञापन
- सुरौली थाने की पुलिस एसओजी के साथ गोरखपुर में कई जगह दे चुकी है दबिश
- गायब युवक के बारे जानकारी लेने के लिए उठाए गए युवक को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकौली। सोशल मीडिया पर खून से लहूलुहान बताकर सुरौली थाना क्षेत्र के कतरारी गांव निवासी एक युवक ने वीडियो वायरल किया। उसने गांव के ही दो लोगों पर चाकू से गोदने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने गांव के ही दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं गायब युवक की तलाश में लगातार दबिश दे दे रही है।
पुलिस ने एसओजी की मदद से सर्विलांस के माध्यम से गायब युवक तक पहुंचने के फिराक में है। पुलिस ने गोरखपुर में डेरा जमा लिया है। पुलिस का दावा है कि युवक को पुलिस शीघ्र बरामद कर लेगी। कतरारी गांव निवासी अमन कश्यप पुत्र स्व. संजय निषाद का बृहस्पतिवार की रात में एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह रो रहा है। वीडियो में वह गांव के ही दो लोगों का नाम लेते हुए चाकू मार कर लहूलुहान करने की बात कह रहा था। इधर, शुक्रवार की सुबह उसकी मां कमलावती देवी ने सुरौली थाने की पुलिस को तहरीर दी थी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई। पुलिस ने शनिवार को गायब युवक के बारे में जानकारी लेने के लिए एक व्यक्ति को उठाया था, जिससे पूछताछ कर पुलिस ने छोड़ दिया। पुलिस घटना के दिन से गौरीबाजार, चौरीचौरा, गोरखपुर सहित कई जगह पर दबिश दी। पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस ने गोरखपुर में डेरा डाल रखा है।
विज्ञापन
सीओ आदित्य कुमार ने बताया कि जल्द ही गायब युवक को पुलिस बरामद कर लेगी। पुलिस लगातार दबिश दे रही है।