{"_id":"65469f0cc52b00f247047f37","slug":"police-got-hold-of-shailendras-mobile-three-including-woman-detained-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-12242-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुलिस के हाथ लगा शैलेंद्र का मोबाइल, महिला समेत तीन हिरासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुलिस के हाथ लगा शैलेंद्र का मोबाइल, महिला समेत तीन हिरासत
Sun, 05 Nov 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
हत्यारों के करीब पहुंची पुलिस, दूसरे दिन भी नहीं दर्ज हो सका केस
लार थाना क्षेत्र के रोपन छपरा गांव में हत्या कर फेंके गए शव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। मिट्टी में दबाकर छिपाए गए मृतक शैलेंद्र के मोबाइल को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
लार थाना क्षेत्र के रोपन छपरा गांव में हुई हत्या में पुलिस हत्यारों के करीब पहुंच गई है। मिट्टी में दबाकर छिपाए गए मृतक शैलेंद्र के मोबाइल को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के पीछे शराब के नशे में विवाद की बात कही जा रही है। पुलिस अभी इस मामले में केस दर्ज नहीं की है। इसकी वजह पुलिस तहरीर नहीं मिलने की बात कह रही है।
श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के खड़सरवा बुजुर्ग निवासी शैलेंद्र प्रसाद अयोध्या में रहकर कारपेंटर का काम करते थे। चार दिन पहले गांव आए थे। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार को पुनः लखनऊ जाने की बात कह गांव से निकले। उनके साथ एक दोस्त भी साथ कमाने की बात कह जाने को कहा। दोनों को भाटपाररानी रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए गांव का ही एक मित्र बाइक से लेकर चला। वह देर शाम लौट गया। पत्नी रमिता रेलवे स्टेशन पहुंचने की जानकारी के लिए फोन की तो स्विच आफ था। शुक्रवार की सुबह नौ बजे के करीब लार थाना क्षेत्र के रोपन छपरा जूनियर प्राथमिक विद्यालय से दो सौ मीटर दूर धान के खेत में शव मिला। सिर में ईंट से प्रहार कर हत्या की गई थी। चेहरे पर भी गंभीर चोट के निशान थे। थाने पहुंचे परिजनों से पूछताछ के बाद एसओजी व थाने की पुलिस टीम हत्यारों की तलाश में जुट गई। देर शाम तीन लोगों को हिरासत में ले ली। इसी बीच मिट्टी दबाकर रखा मृतक का मोबाइल भी बरामद कर ली। इसके बाद आधी रात को श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के कई गांवों में टीम छापेमारी कर कुछ लोगों को हिरासत में ले ली। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने सभी का अलग अलग बयान भी दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों की माने तो पूछताछ के दौरान कुछ सुराग मिले हैं। पुलिस हत्यारों के करीब पहुंच गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर सकती है।
.....
आशनाई या फिर रुपये की लेनदेन पर चल रही पुलिस की जांच
शैलेंद्र की हत्या से पर्दा उठाने के लिए पुलिस दो बिंदुओं पर जांच कर रही है, जो युवक कमाने जाने की बात कह साथ चला था वह शैलेंद्र के साथ दो वर्षों तक विदेश रहा है। दोनों में काफी अच्छे संबंध थे। चर्चा है कि उसके घर अक्सर शैलेंद्र आते जाते थे। पुलिस अब यह जानने में जुटी है कि आखिर किस बात को लेकर हत्या की गई है और किसने की है। कहीं रुपये का लेनदेन तो नहीं है। इसके अलावा आशनाई में तो उसकी हत्या नहीं हुई। पुलिस का जल्द खुलासा करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
...
काल डिटेल्स भी पुलिस ने खंगाला
हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस हर तरह की कोशिश कर रही है। पुलिस ने इस मामले में कई युवकों का मोबाइल सर्विलांस पर लगा काल डिटेल्स खंगाल रही है। इसमें भी पुलिस को घटना से संबंधित अहम सुराग हाथ लगे हैं।
....
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में ईंट प्रहार से चोट और गला दबाकर मारने की पुष्टि
शैलेंद्र की हत्या काफी निर्मम तरीके से की गई है। इससे जाहिर हो रहा है कि हत्यारों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सिर में ईंट से प्रहार व गला दबाकर मौत के घाट हत्यारों ने उतारा है। इसके अलावा दो सौ मीटर दूर तक घसीटने से उसके पेट पर भी चोट के निशान बन गए थे।
....
तो हत्या से पहले हत्यारों से भीड़ गया था शैलेंद्र
जिस विद्यालय के प्रांगण में ईंट से प्रहार कर शैलेंद्र की हत्या हुई है। वहां से कुछ ही दूरी पर शौचालय के पास धान की फसल गिर कर नष्ट हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि पहले हत्यारों से लड़ाई हुई है। इसके बाद हत्या कर दी गई है। वहीं आशंका है कि घटना में दो से तीन लोग शामिल हो सकते हैं, क्यों कि अकेले ईंट से प्रहार कर हत्या और घसीट कर दो सौ मीटर दूर ले जाना संभव नहीं है।
...
कोट-
काल ट्रेस के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। शीघ्र ही पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
-दीपक शुक्ला सीओ सलेमपुर