फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police from three stations deployed for the arrest, yet they returned empty-handed.

Deoria News: गिरफ्तारी के लिए लगी तीन थानों की पुलिस, फिर भी हाथ खाली

Wed, 24 Jun 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 24 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police from three stations deployed for the arrest, yet they returned empty-handed.
सलेमपुर। खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुसैला खुर्द गांव में सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत की जांच करने पहुंचे लेखपाल के साथ मारपीट के मामले में नौ दिन बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए खुखुंदू, लार और मईल थाने की पुलिस लगी है। लेखपाल संघ में इसको लेकर नाराजगी है। मुसैला खुर्द निवासी मीना देवी पत्नी अनिरुद्ध की शिकायत पर 14 जून को लेखपाल ओमप्रकाश कुशवाहा मौके पर जांच करने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान विक्रेता सुदेश पटेल, उसका पुत्र अतुल पटेल तथा डेहरी निवासी उदय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह समेत 10 से 15 लोग असलहों के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

आरोपियों ने पहले शिकायतकर्ता और उसके परिजनों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की, फिर सरकारी कार्य कर रहे लेखपाल की भी पिटाई कर दी।
घटना के बाद पुलिस ने मीना देवी की तहरीर पर तीन नामजद और 15 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। कार्रवाई के नाम पर चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज लेखपाल संघ ने अध्यक्ष लक्कमुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में बुधवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर सरकारी कार्य का बहिष्कार किया था।
एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने सीओ गौरव सिंह के साथ बैठक कर तीन दिन के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। तीन दिन बीतने के बाद भी आरोपी पकड़ से बाहर है।

सीओ गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed