{"_id":"69f8e6660df9f5b73a01c09c","slug":"police-failed-to-uncover-theft-in-liquor-shop-deoria-news-c-208-1-deo1018-181023-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शराब की दुकान में चोरी का पर्दाफाश नहीं कर पाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शराब की दुकान में चोरी का पर्दाफाश नहीं कर पाई पुलिस
Tue, 05 May 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 05 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
चनुकी। लार पुलिस पुलिस पहले तो चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने में आनाकानी करती है। यदि किसी प्रकार दर्ज भी कर लेती है तो जांच के बहाने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
23 अप्रैल की रात लार थाना क्षेत्र में दो जगह चोरी हुई। पहली घटना अंग्रेजी शराब की दुकान पर हुई। 23 अप्रैल की रात नगर पंचायत लार के पिपरा में राम जानकी मार्ग से सटे उत्तरी पटरी पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने अंदर घुसकर शराब पी और जाते-जाते सीसीटीवी कैमरे के उपकरण उखाड़ लिए।
घटना की जानकारी सुबह होने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई। मामले में किसी प्रकार प्राथमिकी तो दर्ज हो गया, मगर उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
उसी रात मटियरा जगदीश में स्थित सरकारी अस्पताल का ताला तोड़ कर चोर अस्पताल में लगे बैटरी, इन्वेर्टर, ब्लोवर आदि चुरा ले गए। चिकत्साधिकारी डाॅ. संतोष कुमार ने दूसरे दिन ही पुलिस को तहरीर दी, मगर पुलिस ने चार मई तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की।
इसके अलावा कई कंपोजिट विद्यालय हरखौली, जनूआ आदि सरकारी स्कूलों में भी चोरी की सूचनाएं सामने आईं, मगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। सीएचसी लार में तैनात कर्मचारी अजय कुमार की बाइक भी अस्पताल परिसर से चोरी हो गई, मगर पुलिस ने सुनवाई नहीं की।
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि शराब की दुकान व अस्पताल की चोरी की घटना का शीघ्र पर्दाफाश कर जाएगा।