फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police does not live where there is jam

Deoria News: जहां लग रहा जाम, वहां नहीं रहती पुलिस

Tue, 09 May 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 09 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Police does not live where there is jam
मोतीलाल रोड़ पर लगा जाम।संवाद
यातायात व्यवस्था को चौकस रखने के लिए इंस्पेक्टर सहित 150 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है
विज्ञापन

- अमर उजाला लाइव
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर की यातायात व्यवस्था को चौकस रखने के लिए इंस्पेक्टर सहित 150 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पूरा जोर शहर के सिविल लाइंस पर है, लेकिन सच तो यह है कि जिन जगहों पर जाम लग रहा है, वहां पर पुलिस की ड्यूटी ही नहीं है। इन जगहों पर जाम लगने से लोग परेशान हो रहे हैं। इतना ही नहीं वन-वे व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है, इस कारण भी जाम लग रहा है। इसे लेकर अफसर प्लान नहीं तैयार कर रहे हैं।
शहर में सिविल लाइंस रोड पर जाम की समस्या रहती थी, लेकिन सड़क चौड़ी होने के बाद कुछ हद तक जाम से लोगों को राहत मिल गई। इसी बीच ट्रैफिक ड्यूटी में 47 पुलिस कर्मियों की जगह 150 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इससे सिविल लाइंस के जाम से राहत मिली है। हर डिवाइडर पर दरोगा और सिपाही मौजूद रहते हैं। पर शहर के अन्य मार्गों पर अब जाम लगने लगा है।
विज्ञापन

-------------
शहर का जलकल रोड दोपहर 12 बजे
शहर के जलकल रोड पर रुक-रुक कर जाम लग रहा है। सड़क के फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण यहां अब जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। हालत यह है कि यहां के दुकानदार अब ट्रैफिक ड्यूटी लगाने की मांग भी कर रहे हैं, क्योंकि इस रोड के जाम से वाहन सवारों को परेशानी हो रही है। दुकानदारों की दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। हालांकि यह मार्ग शहर के कई प्रमुख जगहों को जोड़ता है। भीखमपुर रोड- 12.30 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के भीखमपुर रोड से आने-जाने वालों को जाम से जूझना पड़ रहा है। भीखमपुर रोड पर रुक-रुक कर जाम लगता है। कई बार हालत यह होती है कि ढाला बंद होने पर उन्हें एक घंटे तक जाम में फंसा रहना पड़ता है। इस जगह पर पुलिस मुस्तैद नहीं रहती है। इसके चलते जाम में फंसे लोग खुद ही आड़े-तिरछे कर वाहन निकालने की कोशिश करते हैं।
------------
को-ऑपरेटिव से हनुमान मंदिर रोड-1.30 बजे
शहर के को-ऑपरेटिव चौराहे से हनुमान मंदिर जाने वाले रास्ते पर जाम की समस्या रहती है। यहां पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं है। इस कारण वन-वे की व्यवस्था धराशायी हो गई है। इसके चलते राघव नगर और सीसी रोड को जाने वाले वाहन जाम में फंस जाते हैं।
----------
कोट: -
जलकल रोड पर दिन में कई बार जाम लगता है। यहां पर पुलिस की ड्यूटी होनी चाहिए, ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके। इस जगह पर कोतवाली चौराहा और न्यू कॉलोनी चौराहे पर पुलिस कर्मी की ड्यूटी लगाई जाए।
विष्णु प्रताप सिंह
--------
- रामलीला मैदान के जाम में फंस कर घंटों समय गुजर जाता है। सुबह हालत यह होती है कि ऑफिस और दुकान को जाने वालों को देरी हो जाती है। रामलीला मैदान के पास पुलिसकर्मी तैनात रहते तो जाम नहीं लगता।

जनार्दन कुशवाहा
----------
वर्जन
- जिन जगहों पर जाम लग रहा है, वहां प्वाइंट बनाया जा रहा है। सिविल लाइंस पर अब जाम की समस्या नहीं उत्पन्न हो रही है। नया ट्रैफिक प्लान तैयार करने पर विचार किया जा रहा है।
श्रीयश त्रिपाठी, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed