{"_id":"6709a7b7073b6a716f0d1df4","slug":"police-detained-two-suspects-deoria-news-c-208-1-deo1004-137452-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया
Sat, 12 Oct 2024 04:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के डिघवा पौटवा गांव में आठ अक्तूबर की रात को नशीले पदार्थ का स्प्रे कर एक घर में छह लाख रुपये से अधिक की हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के डिघवा पौटवा गांव में चोरों ने आठ अक्तूबर की रात को घर के बरामदे में सो रहे गृह स्वामी अशोक सिंह के ऊपर नशीले पदार्थ का स्प्रे कर उन्हें बेहोश कर दिया था। घर के अंदर दाखिल होकर छह लाख रुपये से अधिक की चोरी कर लिया। सुबह होश में आने के बाद पीड़ित को चोरी की जानकारी हुई थी। तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। शुक्रवार को महुआडीह पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ चल रही है। पुलिस को शक है कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे तीन चोरों से से दो यही हैं। रामपुर कारखाना एसओ नंदा प्रसाद ने बताया कि मामले में महुआडीह पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। बहुत जल्द खुलासा हो जाएगा।