{"_id":"64bd69aab2706799440612e6","slug":"police-could-not-reach-the-killers-even-after-thirty-hours-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-2142-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तीस घंटे बाद भी हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तीस घंटे बाद भी हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनकटा थाना के अकटही जैतपुरा मार्ग पर ससुराल से घर जाते समय युवक की गोली मारकर हत्या का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। बनकटा थाना के अकटही-जैतपुरा मार्ग पर एक दिन पूर्व ससुराल से घर जा रहे बाइक सवार युवक की गोली मार कर हत्या की घटना के 30 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है। हालांकि संदिग्धों का पल्सर बाइक से भागते फोटो वायरल होने की बात कही जा रही है। पुलिस बिहार तक बदमाशों की तलाश में लगी है। एसपी के निर्देश पर हत्यारों तक पहुंचने के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। इसमें एक थाने की तथा दूसरी एसओजी लगी है।
मामले को लेकर बिहार से यूपी तक और प्रांतों की सीमा पर कई जगहों पर रात में छापा मारा गया है। हालांकि पुलिस को कोई सफलता अभी तक हाथ नहीं लग पाई है। अभी भी अनसुलझे सवालों के जवाब ढूंढने में पुलिस उलझी हुई है। क्षेत्र की जनता इसे बाइक लूट की घटना कह रही है तो पुलिस हत्या का कारण रंजिश मान रही है।
बदमाशों ने ससुराल से लौट रहे सूरज राम 28 निवासी हरपुर थाना गुठनी जिला सिवान, बिहार की शनिवार को नोनार पांडेय गांव के पुलिया के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना काे अंजाम देने के बाद बदमाश उनकी बाइक लेकर फरार हो गए थे। मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक युवक की ससुराल खामपार थाना के ग्राम सरया के दुधही टोला में है। एसओ मुकेश मिश्रा ने बताया कि हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।