{"_id":"673ba056a1aed30d84085b56","slug":"police-claimed-to-be-close-to-the-named-accused-deoria-news-c-208-1-deo1004-140106-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नामजद आरोपियों के करीब पहुंचने का पुलिस ने किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नामजद आरोपियों के करीब पहुंचने का पुलिस ने किया दावा
Tue, 19 Nov 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
देवरिया/पैकौली। निहाल हत्याकांड को दस दिन हो गए। पुलिस अभी तक नामजद आरोपी में किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर रही है और न ही इस हत्याकांड का खुलासा ही कर सकी है। हालांकि पुलिस इस हत्याकांड के उद्भेदन के करीब होने का दावा कर रही है। पुलिस की मानें तो जल्द से जल्द इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं पुलिस मठिया वार्ड से उठाए गए दो युवकों से पूछताछ कर रही है।
मदनपुर थाना क्षेत्र के समोगर निवासी निहाल सिंह की सात नवंबर को दिन में गांव से देवरिया शहर स्थित आवास पर लौटते समय बाइक सवार अपराधियों ने सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। अपराधियों ने दिनदहाड़े जद्दू परसिया के समीप हत्या कर सनसनी फैला दी थी। इस घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो शूटरों सहित तीन को जेल भेजने के बाद बीती रात मदनपुर कस्बा के मठियां वार्ड में छापेमारी की। शनिवार को पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इधर पुलिस का दावा है कि वह नामजद आरोपियों के करीब पहुंच गई है। पुलिस ने निहाल हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा करने की बात कही है।
विशाल की मां ने कहा- एक और बेटा छीन लिया
पैकौली/पकड़ी बाजार। छात्र नेता विशाल की शनिवार की रात हत्या कर दी गई। निहाल की मां गायत्री सिंह ने कहा कि आरोपियों ने उससे एक और बेटा छीन लिया। उन्होंने ईश्वर से बस इतना कहा कि हे भगवान एक बेटे के खोने का गम तो सह ही रहूं थी, तूने दूसरे बेटे को छीन लिया। इसके बाद उनकी आंखों से आंसू छलका उठा। उन्होंने जिला प्रशासन से निहाल के साथ विशाल की भी हत्या में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।