{"_id":"629baa64d9e0585a7639d077","slug":"police-caught-wine-salempur-news-gkp439255874","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पकड़ी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने पकड़ी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब
सलेमपुर। कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात बड़ी मात्रा में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
एसएसआई रमेश कुमार सिंह शनिवार की रात कोतवाली गेट पर बैरिकेडिंग कर वाहन चेकिंग कर रहे थे। देवरिया की तरफ से सफेद रंग का वाहन तेज गति से पहुंचा। पुलिस की तलाशी में अंग्रेजी शराब की बोतलें दिखीं। पुलिस वाहन को कोतवाली ले गई, जिसमें दो तस्कर सवार थे। पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम सुमित कुमार निवासी भरथल थाना हरिद्वार सेक्टर 23 जनपद नई दिल्ली तथा दूसरे ने गौतम कुमार ग्राम वीरसिंहपुर थाना कल्याणपुर जनपद समस्तीपुर बिहार बताया। पुलिस को तस्करों ने बताया कि वे हरियाणा से शराब लेकर पटना जा रहे थे। कोतवाली पुलिस ने दोनों पर आबकारी एक्ट के अलावा धोखाधड़ी व अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। तस्करों को गिरफ्तार करने वालों में एसआई हिरामन गौड़, हेड कांस्टेबल प्रभुनाथ यादव कांस्टेबल विक्रांत सिंह, राकेश पटेल, प्रिजेश कुमार तथा एसओजी प्रभारी अनिल कुमार यादव भी शामिल रहे।