फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police caught two thieves during distributing theft articles

सामान का बंटवारा करते समय दो चोर गिरफ्तार, एक फरार

Wed, 04 Aug 2021 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
police caught two thieves during distributing theft articles
सामान का बंटवारा करते समय दो चोर गिरफ्तार, एक फरार
विज्ञापन

गौरी बाजार। दो गांवों के चार घरों से हजारों रुपये नकदी समेत अन्य सामान चुराकर बंटवारा कर रहे दो चोरों को ग्रामीणों के सहयोग से डायल 112 नंबर की पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीण का आरोप है कि घटना की जानकारी देने के एसओ का सीयूजी नंबर मिलाया गया, लेकिन नहीं मिला।

मंगलवार की रात एक बजे ग्राम रैश्री निवासी प्रेम चंद पांडेय के घर पीछे के रास्ते से चोर पहुंच गए। चोरों ने घर के अंदर रखा स्मार्ट मोबाइल फोन एवं पर्स में रखा ग्यारह सौ रुपया निकाल लिया। इसी दौरान लोहे की आलमारी खोल ही रहे थे कि आवाज सुनकर परिवार के लोगों की नींद खुल गई। आहट मिलते ही चोर बाउंड्री फांदकर पीछे से भाग निकले। इसके बाद गांव के ही आशुतोष पांडेय के मकान में चोर छत के रास्ते अंदर घुस गए। खूंटी में टंगा पैंट से पच्चीस सौ रुपया निकाल लिया। दोनों घटनाओं को अंजाम देने के बाद चोर विनायक गांव पहुंचे गए।जहां पर कनक सिंह की गुमटी का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान व पंद्रह सौ रुपया चुरा लिया। इसी गांव के मृत्युंजय उपाध्याय के घर सीढ़ी के रास्ते घर में घुस कर दो स्मार्ट मोबाइल एवं पांच हजार रुपया चुरा लिया। चोरी की घटना का भनक लगते ही रात में रैश्री गांव के ग्रामीण चोरों को ढूंढ़ने लगे। ग्रामीणों ने 112 डायल को सूचना दिया। मौके पर पहुंचने के लिए निकले डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने विनायक गांव के बाहर सुनसान स्थान पर पानी की टंकी के पास चोरी के माल का बंटवारा करते समय दो को दबोच लिया। जबकि एक फरार होने में कामयाब रहा। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान खुशबुद्दीन निवासी सेमरा विश्वनाथपुर मियां टोला थाना झगहां, सलाउद्दीन निवासी ढ़ाड़ा बुजुर्ग थाना हाटा कुशीनगर के रूप में हुई। पुलिस ने इनके पास नगदी और चोरी का मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed