{"_id":"669562744fd98de62700a57d","slug":"police-caught-a-vehicle-full-of-animals-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-130336-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पशुओं से भरे वाहन को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पशुओं से भरे वाहन को पुलिस ने पकड़ा
Mon, 15 Jul 2024 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 15 Jul 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर तस्कर फरार, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
लार रोड। राम जानकी मार्ग पर रविवार की देर रात लार रोड रेलवे ढाला पार बढ़या हरदो गांव के पास पुलिस ने पशुओं से भरे एक वाहन को पकड़ा। उसमें सात पशु लदे थे। पुलिस ने पशुओं को मुक्त कर कान्हा गोशाला बरहज भेज दिया।
थानाध्यक्ष अमित राय रविवार की रात में हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे। इस बीच सूचना मिली कि तस्कर एक वाहन पर पशुओं को लेकर राम जानकी मार्ग के रास्ते बिहार जा रहे हैं। पुलिस लार रोड रेलवे ढाला उस पार बढ़या हरदो गांव के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस को देख पशु तस्कर गाड़ी छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस गाड़ी को थाने लाई। उसमें चार गाय व तीन बछड़े लदे थे। थानाध्यक्ष अमित राय ने बताया कि अज्ञात तस्करों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।