फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police case file on 14 people

14 लोगों पर डकैती सहित बलवा का मुकदमा

Sun, 18 Oct 2020 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
police case file on 14 people
14 लोगों पर डकैती सहित बलवा का मुकदमा
विज्ञापन

लार रोड (देवरिया)। मईल थाना क्षेत्र के भटौली गांव में दो माह पूर्व दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, तोड़ फोड़ के मामले में मईल पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर 14 लोगों के खिलाफ बलवा सहित डकैती का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपितों के तलाश में छापेमारी कर रही है।
मईल थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी अब्दुल नासिर ने दिए तहरीर में बताया है कि दो माह वह पूर्व अपने दरवाजे पर बैठे थे। तभी गांव के रामदरस राजभर एक दर्जन से अधिक लोगों के साथ पहुंचे और अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। विरोध किया तो घर में घुस कर मारपीट करने लगे। यह देख बीच बचाव करने आए परिजनों और पड़ोसियों को भी आरोपितों ने पीटकर घायल कर दिया। घर में घुसकर सामान लूट ले गए। वहीं हमारे फार्म हाउस में रखी 100 मुर्गियां, 20 बकरी भी लेकर चले गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पीड़ित अब्दुल नासिर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने घायलों का उपचार तक नहीं कराया, उन्हें ही जेल में डाल दिया।
विज्ञापन

इस बात की शिकायत पीड़ित ने रजिस्ट्री कर पुलिस अधीक्षक देवरिया से की। वहां पर भी केवल आश्वासन मिला। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। मामले का संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने मईल पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेशानुसार शनिवार को रामदरस, शिवम, काशी, अजय, रामसिंगार, नागिन, परमानंद, मंजू , सीमा, तुलसी, मंजू देवी निवासी भटौली थाना मईल सहित देवेंद्र, व सुनील निवासी श्रीनगर थाना मईल के खिलाफ बलवा सहित डकैती का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है। एसओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 14 लोगों के खिलाफ बलवा सहित डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
6 अगस्त को भटौली गांव निवासी शिवम राशन की दुकान पर खाद्यान्न लेने गए थे। लौटते समय दूसरे पक्ष से मारपीट हो गई थी। मारपीट की सूचना पर जुटे लोगों पर पथराव और कट्टे से फायरिंग भी हुई थी। कई लोग घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने रामदरश की तहरीर पर 14 नामजद व दस अज्ञात पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। वहीं बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रधान पुत्र सहित चार पर रासुका के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed