फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police busy in investigating horoscope of people associated with Vinod Upadhyay

Deoria News: विनोद उपाध्याय से जुड़े लोगों की कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस, देवरिया में था ससुराल

Fri, 05 Jan 2024 04:51 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 05 Jan 2024 04:51 PM IST
सार

एएसपी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि विनोद उपाध्याय से जुड़े लोगों की कुंडली खंगाली जा रही है। उसके जमानतदारों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। ऐसे लोगों पर पुलिस की नजर है।

विज्ञापन
Police busy in investigating horoscope of people associated with Vinod Upadhyay
माफिया विनोद उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के माफिया विनोद उपाध्याय के एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारे जाने के बाद देवरिया जिले की पुलिस भी सक्रिय हो गई है। शहर व अन्य स्थानों पर उससे जुड़े लोगों की कुंडली खंगाल रही है। वहीं जमानतदारों के बारे में भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। इसके चलते उसके संपर्क में रहने वाले लोग सहम हैं।

विज्ञापन


गोरखपुर के माफिया व एक लाख रुपये के ईनामी विनोद उपाध्याय ने जिले में नेटवर्क फैला रखा था। उसकी जिले के एक गांव में ससुराल है। इसके चलते उसका यहां आना-जाना लगा रहता था। सूत्रों के मुताबिक विनोद उपाध्याय का लखनऊ और गोरखपुर में रहने वाले जनपद के कुछ युवा उसके करीबी थे। उनकी अक्सर बात भी होती थी और उसके अवैध धंधे में भी साथ रहने की बात भी कही जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार माफिया के खिलाफ गोरखपुर के शाहपुर थाने में दर्ज एक मुकदमा में शहर के एक  मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने जमानत ली थी। वहीं बस्ती में हुई एक घटना के मामले में शहर के अन्य एक मोहल्ला के दो लोगों ने प्रभाकर द्विवेदी और विनोद के जमानतदार थे।

इसे भी पढ़ें: श्रीप्रकाश शुक्ला को देख माफिया बना था विनोद, पूर्वांचल पर करना चाहता था राज

अयोध्या में दर्ज एक मुकदमे में भी विनोद के जमानतदार शहर के एक मोहल्ला का व्यक्ति था। वहीं विनोद उपाध्याय नेटवर्क से जुड़े लोगों के साथ अवैध जमीन का कारोबार भी था। विनोद उपाध्याय के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद उसके संपर्क में रहने वाले लोग सहमे हुए हैं। वहीं पुलिस उससे जुड़े तार की जानकारी जुटाने में लगी है।

एएसपी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि विनोद उपाध्याय से जुड़े लोगों की कुंडली खंगाली जा रही है। उसके जमानतदारों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। ऐसे लोगों पर पुलिस की नजर है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed