फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police arrested the accused of culpable homicide

Deoria News: गैरइरादतन हत्या के आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Sun, 02 Apr 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 02 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the accused of culpable homicide
मठिया गांव में पिटाई से अमित राजभर की मौत का मामला
विज्ञापन

टीम बनाकर पूरी रात मारा गया छापा
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। थाना क्षेत्र के मठिया गांव में घुसकर पिटाई के बाद इलाज के दौरान हुई अमित राजभर की मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात टीम बना आरोपियों की तलाश में छह से अधिक स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान कुछ आरोपियों को दबोच लिया गया। वहीं अन्य की तलाश चल रही है। उधर शनिवार सुबह परिजन कुछ और लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर हत्या का केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे।
लार थाना क्षेत्र के मठिया गांव में बुधवार की शाम पड़ोस गांव के कुछ लोग गांव में घुस कर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे। इसी बीच अमित राजभर व रामलाल राजभर ने बिरोध किया। आरोप है कि इससे नाराज लोगों ने लाठी डंडे से पिटाई कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।बृहस्पतिवार की देर रात इलाज के दौरान अमित की गोरखपुर मेडिकल कालेज में मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीण आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने मृतक के भाई ओमप्रकाश की तहरीर पर सुधीर पाठक, विक्की राजभर, राजकुमार राजभर, निवासी रेघरवां थाना लार व गौरव सिंह बभनौली,सुजीत सिंह नेमा के खिलाफ गैरइरादतन हत्या सहित गम्भीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया। शुक्रवार को पुलिस टीम ने आरोपितों की तलाश में आधी रात को बलिया जिला, बरहज, सोनूघाट के समीप स्थित एक गांव में छापा मारकर कुछ आरोपितों को हिरासत में ले लिया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। वहीं अन्य की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। सीओ देव आनंद ने बताया कि आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाई गई है। शुक्रवार रात दबिश देकर कुछ को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अन्य की तलाश में पुलिस टीम छापा मार रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

...
पूरी रात महिलाओं की चिखपुकार पड़ती रही सुनाई
लार। अमित राजभर की मौत से मठिया गांव में सन्नाटा पसरा हुआ था।घर की महिलाओं की चिखपुकार सन्नाटे को चीरती हुई पुरे गांव में सुनाई पड़ रही थी। घटना से आहत ग्रामीण दरवाजे पर बैठ घटना की निंदा कर रहे थे। किसी के घर चूल्हे नहीं जले। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर सजा दिलाने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
बड़ा ही मिलनसार था अमित
लार। अमित राजभर के व्यवहार की सभी प्रसंसा कर रहे थे। पड़ोस के एक सख्स ने बताया कि पूरे दिन काम करने के बाद घर लौटता था तो सभी से मिलता था। वह गांव के लोगों को अपने परिवार का सदस्य समझता था। तभी तो महिलाओं के साथ हो रहे अभद्र व्यवहार होता देख बिरोध किया। पर क्या पता की आरोपी उसका जान ले लेंगे। वह सभी के सुख दुख में हमेशा साथ रहता था। गांव के लोग भी उससे प्रेम करते थे।
....
मम्मी पापा कहां गए, ढूंढ रही श्रेया लार। अमित राजभर की मौत के बाद से परिवार के लोग गमजदा हैं। वहीं चार वर्ष की बेटी श्रेया पिता को ढूंढ रही है। वह बार बार अपने मा सुनीता से पूछ रही थी कि मां पापा कहां गए हैं। कब आएंगे। यह सुन सभी की आंखे नम हो गई।

...
रमाशंकर राजभर व सुनीता राजभर ने बंधाया परिजनों का ढांढस
लार। घटना की जानकारी पर पहुँचे पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी,सुनीता राजभर, सतीश कुमार ने परिजनों का ढांढस बंधा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही घटना की निंदा की। नेताओं ने कहा कि जल्द सभी आरोपितों की गिरफ्तारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed