फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police and demonstrators clash in Majholiaraj

मझौलीराज में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प

Tue, 21 Mar 2017 12:46 AM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Mar 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
Police and demonstrators clash in Majholiaraj
प्रदर्शनकारियों में झड़प - फोटो : अमर उजाला
 मझौलीराज नगर में सड़क जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रदर्शनकारियों के झड़प हुई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर जाम खत्म करा दिया और तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के इस रवैए से लोग उग्र हो गए और नारेबाजी करने लगे। नाराज लोगों ने जबरन पुलिस के वाहन से तीनों लोगों को उतरवा लिया। एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह लोगों का गुस्सा शांत हुआ। 
विज्ञापन

मझौलीराज नगर में जनसमस्याओं का अंबार है। पात्रों को दरकिनार अपात्रों का राशन कार्ड नगर पंचायत कर्मचारियों और कोटेदारों की मिलीभगत से बना दिया है। इसके चलते गरीबों को खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा नगर में साफ-सफाई, तय मानक से कम कार्डधारकों को राशन देना, पीएचसी केंद्र पर डॉक्टर की तैनाती समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर राजू खान के नेतृत्व में लोगों ने शाही चौक पर दिन में करीब 11 बजे सड़क जाम कर दिया। एक घंटे बाद करीब 12 बजे कोतवाल रफीक अहमद और चौकी इंचार्ज श्रवण यादव मयफोर्स के साथ पहुंचे और भाषण दे रहे राजू खान को रोक दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर जाम खत्म कराने लगी। विरोध करने पर राजू खान, इसरार और सोनू को पुलिस अपने जीप में जबरन बैठा लिया। यह देख महिलाएं और युवक उग्र हो गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोग आक्रामक हो गए। लोगों ने पुलिस का जीप घेर लिया और पुलिस के न चाहने के बाद भी इसमें बैठाए गए लोगों को नीचे उतार लिया। मामला बढ़ता देख एसडीएम ने लोगों को किसी तरह शांत कराए और प्रदर्शनकारियों की सभी शर्तें मानते हुए तहसील में आने को कहा। तब जाकर गुस्साएं लोग शांत हुए। इसके चलते मैरवा-सलेमपुर मार्ग करीब एक घंटे तक प्रभावित रहा। एसडीएम जयप्रकाश ने बताया कि लोगों की जो भी मांग वाजीव होगी। उसे पूरा किया जाएगा। पुलिस की वजह से लोग उग्र हो गए। लेकिन समझा बुझाकर शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed