फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police alert for wine smuggling

Deoria News: बिहार सीमा पर शराब तस्करी रोकने के लिए पुलिस अलर्ट

Mon, 11 Mar 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 11 Mar 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
police alert for wine smuggling
होली व लोकसभा चुनाव को लेकर शराब तस्करों के सक्रिय होने की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। होली और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर शराब की तस्करी बढ़ने की आशंका है। इसको लेकर एसपी संकल्प शर्मा ने बिहार सीमा से सटे सभी थानों में चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
ऐसे में क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने रविवार को बिहार सीमा के बलुआ अफगान और चखनी घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने भटनी पुलिस को होली व लोकसभा चुनाव को देखते हुए थाने की सीमा से शराब तस्करी रोकने को सतर्क रहने के लिए कहा। आगामी होली त्योहार व लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार सीमा से शराब तस्करी होने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

एलआईयू रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी संकल्प शर्मा ने जिले के भटनी, खामपार, श्रीरामपुर, बनकटा, लार, बरियारपुर, बघौचघाट आदि थानों के प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी सर्किल अधिकारियों को स्थानीय पुलिस के साथ बिहार सीमा की जांच कर हर हाल में शराब तस्करी रोकने को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने भटनी क्षेत्र से लगे बलुआ अफगान, लक्ष्मीपुर और चखनी घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने बार्डर पर पुलिस की मुस्तेदी के निर्देश दिए। सीओ भाटपाररानी ने बताया कि आगामी त्योहार व लोकसभा चुनाव को देखते हुए बिहार सीमा शराब तस्करी होने की जानकारी मिली है। ऐसे में पुलिस को अलर्ट किया गया है। बिहार सीमा से शराब की तस्करी होने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed