फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   PM Modi gave a gift of 61 crores to Deoria railway station

Deoria News: पीएम मोदी ने देवरिया रेलवे स्टेशन को दी 61 करोड़ की सौगात

Sun, 06 Aug 2023 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
PM Modi gave a gift of 61 crores to Deoria railway station
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का वर्चुअल ​शिलान्याश किया
एयरपोर्ट जैसा विकसित होगा देवरिया रेलवे स्टेशन : सांसद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी





देवरिया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से देवरिया सदर रेलवे स्टेशन सहित 508 स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। इसमें सदर रेलवे स्टेशन का 61 करोड़ रुपये से विकास किया जाएगा।





पीएम ने कहा कि देश की लाइफ लाइन माने जाने वाली भारतीय रेल में अब आधुनिकता की जरूरत थी। वहीं, रेल यात्रियों की सुविधा के लिए भी यह जरूरी था कि अब स्टेशनों के साथ-साथ ट्रेनों को समयबद्धता पर चलाया जाए। इसी दृष्टिकोण से अब भारतीय रेल काम कर रहा है और आने वाले कुछ वर्षों में यह देखने को भी मिलेगा। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने इस पहल की जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन


सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि देवरिया स्टेशन के उन्नयन के लिए तकरीबन 61 करोड़ की राशि लगेगी, जो आम लोगों की सुविधा के मद्देनजर बेहतर पहल है। अब देवरहा बाबा की भूमि देवरिया का और ज्यादा उन्नयन होगा। उन्होंने कहा कि देवरिया रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट जैसी सुविधा से लैस किया जाएगा। सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई यह पहल एक दूरदर्शी है। इससे देशभर के छोटे बड़े स्टेशनों का कायाकल्प होगा। प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि यह निर्णय नई क्रांति का सूत्रपात है । स्टेशनों के विकास से शहरी विकास भी तेज होगा। कनेक्टिविटी बढ़ेगी और देश और ज्यादा तरक्की करेगा। रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि रेलवे स्टेशनों को सिटी सेंटर के तौर पर डेवलप करने के लिए रेलवे ने अमृत भारत स्टेशन योजना की शुरुआत की है।इसके पूर्व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर सांसद ने चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता में अव्वल छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ अंतर्यामी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed