फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   pm aawas

पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को निशाना बना रहे जालसाज

Mon, 25 Oct 2021 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
pm aawas
पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को निशाना बना रहे जालसाज
विज्ञापन

बैंक खाते में किस्त भेजने के नाम पर मांग रहे रकम, लाभार्थियों का विवरण बताकर ले रहे झांसे में
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। साइबर ठग अब पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को भी अपना शिकार बना रहे हैं। वे सूची वेबसाइट से प्राप्त कर लाभार्थियों को फोन कर रहे हैं। उन्हें आवेदन का विवरण बताकर पहले झांसे में ले रहे हैं फिर किस्त खाते में भेजने के नाम पर रकम मांग रहे हैं।
छह माह के भीतर पीएम आवास योजना शहरी के कई लाभार्थियों के पास जालसाजों ने फोन किया है। फोन करने वाले जालसाज कहते हैं कि मै लखनऊ नगर विकास विभाग से बोल रहा हूं और वह आवेदक का विवरण बताते हैं। जब लोगों को उनपर विश्वास हो जाता है तब उन्हें अपना बैंक अकाउंट नंबर देकर तुरंत रुपये डालने को कहते हैं। इस काम के लिए वह 15 से 20 मिनट या आधे घंटे का समय देते हैं। जिससे लाभार्थी इस बारे में किसी से जानकारी नहीं ले सके। देर करने पर लाभ से वंचित करने की चेतावनी भी देते हैं। कुछ लोग इन जालसाजों की जालसाजी के शिकार भी हो चुके हैं। जिन लोगों ने तुरंत विभाग से संपर्क किया उनकी जेब कटने से बच गई।
विज्ञापन

केस एक:
जालसाज ने मांगे पांच हजार रुपये
शहर के उमानगर निवासी रामदुलारे यादव बताते हैं कि मेरे मोबाइल पर एक माह पहले 9793...... मोबाइल नंबर से कॉल आया। उसने बताया कि मैं लखनऊ से पीएम आवास योजना का अधिकारी बोल रहा हूं। आपका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की सूची में है। एक घंटे में लाभार्थियों के खाते में आवास की किस्त जानी है। पांच हजार रुपये मेरे बताए बैंक खाते में डाल दीजिए। आपका नाम सूची में शामिल कर दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो:
फोन आते ही पहुंच गई डूडा
शहर के रामनाथ देवरिया निवासी ज्ञानमती देवी पत्नी मुकुट के पास कुछ दिनों पहले एक अंजान मोबाइल नंबर से फोन आया। उसने कहा कि मैं लखनऊ से प्रधानमंत्री आवास योजना का अधिकारी बोल रहा हूं। मेरे बताए बैंक खाते में चार हजार रुपये जमा कर दीजिए थोड़ी देर बाद आपके खाते में आवास की किस्त पहुंच जाएगी। ज्ञानमती फोन आने के तुरंत बाद डूडा आफिस पहुंच गई। पीओ ने किसी के बहकावे में नहीं आने की बात कही।
--------
केस तीन:
कहा, सूची से नाम गायब कर दूंगा
गौरीबाजार नगर पंचायत निवासी गौरीशंकर ने बताया कि मैने पीएम आवास के लिए डूडा में आवेदन दिया है। एक सप्ताह पूर्व मेरे मोबाइल पर अंजान नंबर से फोन आया। उसने कहा कि आप मेरे बताए बैंक खाते में 20 मिनट के भीतर पांच हजार रुपये डाल देंगे तो आवास की पहली किस्त आपके खाते में तुरंत भेज दूंगा। आधा घंटा बीतने पर उसने दोबारा फोन किया और कहा कि देर किए तो तुम्हारा नाम सूची से गायब कर दूंगा, फिर तुम्हें कभी आवास का लाभ नहीं मिलेगा। बगल के व्यक्ति ने मुझे सतर्क रहने की सलाह दी।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी पूरी तरह नि:शुल्क है। इसमें लाभार्थी से कहीं भी किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाना है। कई लाभार्थियों ने जालसाजों के फोन कॉल की जानकारी दी है। सभी को जालसाजों से सावधान रहने को कहा जा रहा है।
- विनोद कुमार मिश्र, परियोजना अधिकारी, डूडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed