फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Players will be able to practice on the new indoor badminton court

Deoria News: नए इंडोर बैडमिंटन कोर्ट पर अभ्यास कर सकेंगे खिलाड़ी

Mon, 07 Apr 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 07 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Players will be able to practice on the new indoor badminton court
स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन कोर्ट में चल रहा मरम्मत कार्य
पूरा हुआ छत का मरम्मत कार्य, अब कोर्ट को दिया जा रहा नया रंग रूप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। नया वुडन कोर्ट बनाया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद शौकिया और खिलाड़ी इसमें अभ्यास कर सकेंगे।
खेल निदेशालय की ओर से जिले में बैडमिंटन खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए बैडमिंटन कोर्ट को नया रंग रूप दे रहा है। इसके लिए तीन साल पहले शासन की ओर से छह करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई थी। इसमें बैडमिंटन और बॉस्केटबाल कोर्ट की मरम्मत, वाॅलीबाल फैशिंग व फ्लड लाइट, बहुद्देशीय हॉल की मरम्मत, स्टोर रूम का निर्माण, तरणताल की मरम्मत आदि कार्य प्रस्तावित है।
विज्ञापन

इनमें से अधिकतर कार्य पूरे हो चुके हैं। वर्तमान में बैडमिंटन हॉल की मरम्मत, इसके छत को तोड़कर नया छत लगाने, बैडमिंटन के दो कोर्ट पर पुरानी लकड़ियों को हटाकर नया वूडेन कोर्ट लगाने का कार्य चल रहा है। पूर्व में यहां नियमित शौकिया अभ्यास करने वाले राकेश धर दूबे, संतोष यादव, राकेश सिंह, जयचंद जायसवाल, सतीश जायसवाल, राजू सरदार, गिरिजाशंकर, रवि मणि आदि ने बताया कि कोर्ट निर्माण पूरा नहीं होने से अभ्यास नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
प्रवेश लेने पर पहली बार देने पड़ेंगे 1360 रुपये
बैडमिंटन कोर्ट में अभ्यास के लिए प्रवेश लेने पर पहली बार हर किसी को 1360 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इसमें एक हजार रुपये खेल प्रोत्साहन समिति के खाते में चली जाती है। जबकि 350 रुपये प्रतिमाह शुल्क व 10 रुपये पंजीकरण के लिए लिया जाता है। एक बार पंजीकरण होने के बाद खिलाड़ी को हर माह केवल निर्धारित फीस देनी होती है।

..
कोट
बहुद्देशीय हाॅल एवं बैडमिंटन कोर्ट के मरम्मत का कार्य चल रहा है। कोर्ट में वूडेन लगाने का कार्य चल रहा है। एक से दो माह में यह कार्य पूरा हो जाएगा। हैंडओवर प्रक्रिया के बाद इसे शौकिया व खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
-अनुराग श्रीवास्तव, जिला क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed