{"_id":"68bc85df5bc9b56e530e3c14","slug":"players-who-returned-after-winning-the-football-championship-were-welcomed-deoria-news-c-208-1-deo1010-162624-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फुटबाॅल चैंपियनशिप जीतकर लाैटीं खिलाड़ियों का हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फुटबाॅल चैंपियनशिप जीतकर लाैटीं खिलाड़ियों का हुआ स्वागत
Sun, 07 Sep 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
यूपी अंडर 14 टीम की महीला फुटबाल खिलाड़ियों का हुआ सम्मान।
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। अंडर 14 महिला फुटबाल चैंपियन टीम की खिलाड़ियों के घर पहुंचने पर शनिवार को उनका स्वागत किया गया। जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह की तरफ से फुटबॉल और किट देकर उनको सम्मानित किया गया।
छत्तीसगढ़ में चल रहे अंडर 14 महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप में केरल को हराकर उत्तर प्रदेश की टीम विजेता बनी है। टीम की कैप्टन महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज कुर्मी की कक्षा 8 की छात्रा जिया राव और टीम की फॉरवर्ड खिलाड़ी महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज कुर्मी की छात्रा समा परवीन के घर लौटने पर क्षेत्र के लोगों ने उनका स्वागत किया।
दोनों खिलाड़ियों को जगह-जगह फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। उनके लौटने के बाद काॅलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बघौचघाट थाना प्रभारी विशाल कुमार उपाध्याय ने छात्राओं को फुटबॉल और खेल किट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
खिलाड़ियों को संबोधित करते थाना प्रभारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें उचित मंच दिलाने की जरूरत है। उन्होंने कोच जयकुमार राव को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे बेटियों का भविष्य संवार रहे हैं।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह, हरेंद्र सिंह, जयकुमार राव, विवेक श्रीवास्तव, मोनू सिंह, अजित कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।