फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Players from Deoria showed their strength in Nepal, won five medals.

Deoria News: नेपाल में देवरिया के खिलाडि़यों ने दिखाया दम, जीते पांच पदक

Wed, 07 Jan 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 07 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Players from Deoria showed their strength in Nepal, won five medals.
ओपेन तंग इल मूडो कोरियन मार्शल आर्ट इंटरनेशनल इंन्डो-नेपाल चैंपियनशिप के विजेता ​खिलाड़ियों को - फोटो : katra news
देवरिया। नेपाल में तीन से पांच जनवरी तक आयोजित तंग इल मूडो, कोरियन ओपन मार्शल आर्ट इंटरनेशनल इंडो-नेपाल चैंपियनशिप में देवरिया के पांच खिलाडि़यों ने पदक जीते। इसमें तीन गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। मेडल जीतने वाले खिलाडि़यों को डीएम दिव्या मित्तल ने बुधवार को सम्मानित किया।
विज्ञापन

नेपाल के धनगढ़ी के कैलालि में आयोजित इस चैंपियनशिप में भारत के 43 खिलाडि़यों ने हिस्सा लिया था। इसमें देवरिया के भी खिलाड़ी शामिल थे। इसमें पांच खिलाडि़यों ने पदक जीते। 25-30 किग्रा भार वर्ग में कृष्णा वर्मा ने गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा 30-35 किग्रा भार वर्ग में आशि मिश्रा ने भी गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। 60-65 किग्रा भार वर्ग में आयुष यादव ने भी स्वर्ण पदक जीता। निखिल पटेल ने 40-45 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। 50-55 किग्रा भार वर्ग में असरफ खान ने कांस्य पदक जीता। इस चैंपियनशिप में आलोक कुमार मिश्र ने अंतरराष्ट्रीय रेफरी और जूरी की भूमिका निभाई। वहीं आयुष यादव ने भी नेपाल में रेफरी कि भूमिका ईमानदारी से निभाकर नेपाल के सभी लोगों दिल जीत लिया। टीम मैनेजर की भूमिका मुहम्मद उमर फारूक ने निभाई। इन खिलाड़ियों को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कलक्ट्रेट में सम्मानित किया। खिलाड़ियों को जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के उपप्रधानाचार्य ज्ञानेश पाण्डेय, शिक्षक ब्रजेश कुमार, संदीप वर्मा, गोविंद सिंह, हरि कुमार मिश्र, परशुराम शर्मा, शिवगतुल्लाह खान आदि ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed