{"_id":"64a9aa5990a93586b10a2a32","slug":"planting-paddy-in-pits-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-791-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: व्यापार मंडल के सदस्यों ने गड्ढों में धान की रोपाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: व्यापार मंडल के सदस्यों ने गड्ढों में धान की रोपाई की
Sat, 08 Jul 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
पकड़ी बाजार चौराहे पर जल भराव में धान की रोपाई करते व्यापार मंडल के सदस्य।
रुद्रपुर। पकड़ी बाजार चौराहे पर जल भराव के विरोध में व्यापार मंडल ने शनिवार को सड़क पर धान की रोपाई की। उन्होंने सड़क पर जमा पानी में धान की रोपाई कर सड़क दुरुस्त नहीं कराने को लेकर जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया। व्यापारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सड़क ठीक कराने की मांग की।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवीन यादव के नेतृत्व सड़क पर उतरे व्यापारियों ने कहा कि करीब दस साल से देवरिया से पकड़ी बाजार तक सड़क गड्ढ़ों में तब्दील है। सड़क पर कई जगहों पर जलभराव से क्षेत्र के लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई है। सड़क पर अधिक गड्ढें होने के कारण आए दिन राहगीर हादसों का शिकार हो रहे है। हर साल बरसात में सड़क की जर्जर हालत को लेकर आंदोलन के बाद शासन और प्रशासन के लोग सिर्फ झूठा आश्वासन देते है। पिछले साल सड़क मरम्मत कराने को लेकर क्षेत्रवासियों ने आंदोलन किया था, जिला प्रशासन ने एक साल में सड़क बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन गड्ढे तक नहीं पाटे गए। इस अवसर पर मुन्ना अहमद, धर्मेंद्र चौरसिया,रमेश यादव, भोला जायसवाल, संदीप गुप्ता, तुलसी जायसवाल, सूरज मिश्रा आदि मौजूद रहे।